By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज
खेल

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज

Janhitexpress
Last updated: 2026/01/17 at 6:34 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज
SHARE

अमेरिका को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया की नजर बांग्लादेश पर

नई दिल्ली। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपनी दूसरी जीत के इरादे से आज यानि शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरेगी। अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने वाली टीम इंडिया इस मुकाबले में आत्मविश्वास से भरी नजर आएगी। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और बीसीसीआई के बीच चल रहे हालिया विवाद के चलते यह मैच केवल क्रिकेट तक सीमित न रहकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने अपने पहले मुकाबले में बारिश से प्रभावित मैच में अमेरिका को छह विकेट से हराया था। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने अमेरिका को महज 107 रन पर समेट दिया था। तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की।

बांग्लादेश के खिलाफ प्रबल दावेदार भारत
पहली जीत से उत्साहित भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ भी प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। हालांकि, बांग्लादेश को हल्के में लेना भारत के लिए भारी पड़ सकता है। बांग्लादेश की अंडर-19 टीम संतुलित नजर आ रही है और वह भारतीय बल्लेबाजी क्रम के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकती है।

बल्लेबाजों पर होंगी निगाहें
अमेरिका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते समय भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआती झटके लगे थे, ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजों से क्रीज पर लंबा समय बिताने की उम्मीद होगी। सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और 14 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। इसके अलावा उपकप्तान विहान मल्होत्रा, ऑलराउंडर आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू से भी अहम योगदान की उम्मीद है।

गेंदबाजी में भारत मजबूत
भारतीय टीम के पास दीपेश, आर.एस. अंबरीश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह और उद्धव मोहन जैसे तेज गेंदबाजों के रूप में मजबूत आक्रमण है, जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कनिष्क चौहान, खिलन पटेल और मोहम्मद एनान संभालेंगे।

विवाद के बीच मुकाबला
आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद से बीसीबी और बीसीसीआई के बीच तनाव बना हुआ है। इसी विवाद के साए में यह मुकाबला खेला जाएगा, जिससे मैच को लेकर रोमांच और बढ़ गया है।

मैच की जानकारी
भारत और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा। मैच दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान 12:30 बजे मैदान में उतरेंगे। ग्रुप ए में दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से टीम इंडिया पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरेगी। मैच Star Sports चैनलों पर टीवी पर लाइव दिखाया जाएगा और JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर भी आप मैच को लाइव देख सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है –

भारत- आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।

बांग्लादेश- अजीजील हकीम तमीम (कप्तान), जवाद अबरार, समियुन बसीर रतुल, शेख परवेज़ जिबोन, रिजान होसन, शहरिया अल अमीन, शादीन इस्लाम, एमडी अब्दुल्ला, फरीद हसन फैसल, कलाम सिद्दीकी अलीन, रिफत बेग, साद इस्लाम रज़िन, अल फहद, शहरयार अहमद, इकबाल हुसैन।

You Might Also Like

महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज

महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

टी20 विश्व कप 2026- अभ्यास मुकाबलों के लिए भारत ए टीम घोषित, आयुष बदोनी को सौंपी गई कमान

महिला प्रीमियर लीग 2026- गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह

महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress January 17, 2026 January 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत
Next Article उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उत्तराखंड आगमन, सीएम धामी ने किया स्वागत उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उत्तराखंड आगमन, सीएम धामी ने किया स्वागत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
उत्तराखंड February 5, 2026
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 5, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
उत्तराखंड February 5, 2026
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
खेल February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
  • खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
  • मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?