By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: महिला प्रीमियर लीग 2026- गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच मुकाबला आज
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > महिला प्रीमियर लीग 2026- गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच मुकाबला आज
खेल

महिला प्रीमियर लीग 2026- गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच मुकाबला आज

Janhitexpress
Last updated: 2026/01/16 at 11:07 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
महिला प्रीमियर लीग 2026- गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच मुकाबला आज
SHARE

टॉप पर चल रही आरसीबी को गुजरात से मिलेगी कड़ी चुनौती

नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) में आज यानि शुक्रवार को मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है, जब अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना गुजरात जायंट्स से होगा। लगातार जीत की लय में चल रही आरसीबी जहां आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है, वहीं गुजरात जायंट्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद वापसी की कोशिश में मैदान पर उतरेगी।

आरसीबी ने हाल के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर खुद को टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में शामिल कर लिया है। यूपी वारियर्स के खिलाफ 144 रन का लक्ष्य बेहद कम ओवरों में हासिल कर टीम ने अपने आक्रामक तेवर दिखाए। लगातार जीत के साथ आरसीबी न सिर्फ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची है, बल्कि उसका बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन भी हर मैच के साथ और मजबूत होता जा रहा है।

मंधाना की फॉर्म में वापसी से आरसीबी को मजबूती
आरसीबी के लिए सबसे बड़ी राहत कप्तान स्मृति मंधाना का लय में लौटना है। उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया है। उनके साथ ग्रेस हैरिस की तेजतर्रार बल्लेबाजी ने टीम को ठोस शुरुआत दी है। मध्यक्रम में नादिने डि क्लर्क और विकेटकीपर ऋचा घोष की मौजूदगी आरसीबी की बल्लेबाजी को और खतरनाक बनाती है, जिसे रोकना गुजरात के लिए बड़ी चुनौती होगी।

गुजरात जायंट्स को चाहिए सामूहिक प्रदर्शन
गुजरात जायंट्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार को पीछे छोड़कर नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगी। टीम के लिए सकारात्मक संकेत कनिका आहूजा का प्रदर्शन रहा है, जिन्होंने ऊपरी क्रम में जिम्मेदारी निभाते हुए प्रभावशाली बल्लेबाजी की है। इसके अलावा भारती फुलमाली ने भी सीमित मौकों में अपनी क्षमता दिखाई है।

हालांकि गुजरात को जीत की राह पर लौटने के लिए अपने अनुभवी खिलाड़ियों से बड़े योगदान की जरूरत होगी। बेथ मूनी, सोफी डिवाइन और कप्तान एशले गार्डनर से टीम को अहम रन की उम्मीद रहेगी। गेंदबाजी विभाग में भी सुधार की दरकार है, क्योंकि पिछले मुकाबले में शीर्ष क्रम की बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में गेंदबाज नाकाम रहे थे।

दोनों टीमों के संतुलन और हालिया फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला अंक तालिका की तस्वीर बदलने वाला साबित हो सकता है, जहां आरसीबी अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी और गुजरात जायंट्स जीत के साथ वापसी की कोशिश करेगी।

मुकाबले से जुडी जानकारी –

मैच स्थल: डॉक्टर डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई

समय: 7:30 PM IST (टॉस 7:00 PM)

लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर लाइव टीकाकास्ट मिलेगा।

लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

गुजरात जाएंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, तितास साधु, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यस्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी वाट हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़ और आयुषी सोनी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिने डि क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रत्यूशा कुमार, डी. हेमलता और सयाली सतघरे।”

You Might Also Like

महिला प्रीमियर लीग 2026- आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब किया अपने नाम

महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज

महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

टी20 विश्व कप 2026- अभ्यास मुकाबलों के लिए भारत ए टीम घोषित, आयुष बदोनी को सौंपी गई कमान

महिला प्रीमियर लीग 2026- गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress January 16, 2026 January 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उपनल कर्मचारी संघ ने सीएम धामी से भेंट कर जताया आभार उपनल कर्मचारी संघ ने सीएम धामी से भेंट कर जताया आभार
Next Article मंत्री रेखा आर्या ने किया जन समस्याओं का समाधान मंत्री रेखा आर्या ने किया जन समस्याओं का समाधान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कृषि मंत्री गणेश जोशी से हाउस ऑफ़ स्वाशा की सह-संस्थापक ने की भेंट
कृषि मंत्री गणेश जोशी से हाउस ऑफ़ स्वाशा की सह-संस्थापक ने की भेंट
उत्तराखंड February 6, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे देहरादून
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे देहरादून
उत्तराखंड February 6, 2026
भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने में संलग्न एक नाबालिग बालक को किया गया रेस्क्यू
भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने में संलग्न एक नाबालिग बालक को किया गया रेस्क्यू
उत्तराखंड February 6, 2026
सीएम धामी ने वन-क्लिक से जनवरी 2026 की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी
सीएम धामी ने वन-क्लिक से जनवरी 2026 की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी
उत्तराखंड February 6, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • कृषि मंत्री गणेश जोशी से हाउस ऑफ़ स्वाशा की सह-संस्थापक ने की भेंट
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे देहरादून
  • भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने में संलग्न एक नाबालिग बालक को किया गया रेस्क्यू
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?