By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मलेशिया ओपन- सेमीफाइनल में हार के साथ पीवी सिंधु का सफर खत्म
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > मलेशिया ओपन- सेमीफाइनल में हार के साथ पीवी सिंधु का सफर खत्म
खेल

मलेशिया ओपन- सेमीफाइनल में हार के साथ पीवी सिंधु का सफर खत्म

Janhitexpress
Last updated: 2026/01/10 at 6:31 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
मलेशिया ओपन- सेमीफाइनल में हार के साथ पीवी सिंधु का सफर खत्म
SHARE

वांग झीयी पहुंची फाइनल में

कुआलालंपुर। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का मलेशिया ओपन 2026 में फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। महिला एकल सेमीफाइनल में उन्हें चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वांग झीयी के हाथों सीधे गेमों में हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में सिंधू दबाव के क्षणों में लय नहीं बना सकीं और अनावश्यक गलतियों के कारण 16-21, 15-21 से मैच गंवा बैठीं।

हार के साथ टूर्नामेंट में भारत की चुनौती खत्म
पैर की चोट से उबरने के बाद यह सिंधु का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था। सेमीफाइनल तक पहुंचकर उन्होंने अच्छी वापसी के संकेत दिए, लेकिन निर्णायक मुकाबले में वह निरंतरता नहीं दिखा सकीं। सिंधू की हार के साथ ही मलयेशिया ओपन में भारत का अभियान समाप्त हो गया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची के चोट के कारण हटने से सिंधू को सेमीफाइनल में प्रवेश मिला था।

पहले गेम में वांग की रणनीति भारी पड़ी
मैच की शुरुआत में सिंधू ने आक्रामक खेल दिखाया और अपने दमदार स्मैश तथा लंबी पहुंच का प्रभावी इस्तेमाल किया। उन्होंने शुरुआती बढ़त जरूर बनाई, लेकिन वांग झीयी की सधी हुई नेट प्ले और सटीक रिटर्न ने जल्द ही मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। ब्रेक के बाद चीनी खिलाड़ी ने आक्रमण तेज किया और लगातार अंक बटोरते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में बढ़त के बाद बिगड़ा खेल
दूसरे गेम में सिंधू ने बेहतर शुरुआत की और मध्यांतर तक 11-6 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि ब्रेक के बाद वांग ने तेज रैलियों और आक्रामक शॉट्स से दबाव बनाया। सिंधू लगातार गलतियां करने लगीं, जिससे स्कोर बराबर हो गया। निर्णायक क्षणों में चीन की खिलाड़ी ने मौके का पूरा फायदा उठाया और लगातार अंक हासिल कर मैच समाप्त कर दिया।

फाइनल में पहुंचीं वांग झीयी
लगातार दबाव और मजबूती से खेले गए शॉट्स के दम पर वांग झीयी ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, सिंधू के लिए यह टूर्नामेंट सेमीफाइनल में ही समाप्त हो गया, हालांकि चोट के बाद उनकी वापसी को सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

You Might Also Like

टी20 विश्व कप 2026 में भारत को मिली पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हराया

AUS-W VS IND-W- ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली टी20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारत

टी20 विश्व कप 2026- भारत की शानदार जीत, नीदरलैंड को 17 रनों से हराया

टी20 विश्व कप 2026- भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला आज

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 700 विकेट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress January 10, 2026 January 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अंकिता हत्याकांड- भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं सांसद डॉ. नरेश बंसल ने किया सीबीआई जांच का स्वागत अंकिता हत्याकांड- भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं सांसद डॉ. नरेश बंसल ने किया सीबीआई जांच का स्वागत
Next Article भारत का विकसित बनना तय, पर तभी जब युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका- अजीत डोभाल भारत का विकसित बनना तय, पर तभी जब युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका- अजीत डोभाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
उत्तराखंड February 25, 2026
खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
उत्तराखंड February 25, 2026
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय का अपमान करना स्वीकार्य नहीं- सुप्रीम कोर्ट
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय का अपमान करना स्वीकार्य नहीं- सुप्रीम कोर्ट
देश-विदेश February 25, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड February 25, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
  • खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
  • अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय का अपमान करना स्वीकार्य नहीं- सुप्रीम कोर्ट
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?