By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: नए साल की पार्टियों के बाद कैसे रखें वजन कंट्रोल, एक्सपर्ट की खास सलाह
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > स्वास्थ्य > नए साल की पार्टियों के बाद कैसे रखें वजन कंट्रोल, एक्सपर्ट की खास सलाह
स्वास्थ्य

नए साल की पार्टियों के बाद कैसे रखें वजन कंट्रोल, एक्सपर्ट की खास सलाह

Janhitexpress
Last updated: 2026/01/03 at 10:35 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
नए साल की पार्टियों के बाद कैसे रखें वजन कंट्रोल, एक्सपर्ट की खास सलाह
SHARE

नए साल और लगातार चलने वाली पार्टियों के बीच ज्यादा खाना लगभग हर किसी के साथ हो जाता है। स्वादिष्ट व्यंजन और मिठाइयों के कारण कई लोग जरूरत से कहीं अधिक कैलोरी ले लेते हैं। इसके बाद वजन बढ़ने की चिंता में लोग अगले ही दिन जिम में जरूरत से ज्यादा कसरत करने या डाइट को अचानक बेहद सख्त बनाने की गलती कर बैठते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं।

वजन नियंत्रण और मेटाबॉलिज्म पर काम करने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि एक दिन में बहुत अधिक खाने के बाद शरीर को खुद को संतुलित करने के लिए समय चाहिए। ज्यादा कैलोरी लेने पर शरीर के हार्मोन, खासतौर पर इंसुलिन और पाचन से जुड़े एंजाइम्स, अतिरिक्त दबाव में आ जाते हैं। ऐसे में तुरंत भारी एक्सरसाइज या भूखा रहना शरीर के संतुलन को और बिगाड़ सकता है।

वेट लॉस एक्सपर्ट डॉक्टर मल्हार गणला के अनुसार, पार्टी के बाद अगले एक-दो दिन शरीर के लिए रिकवरी पीरियड की तरह होते हैं। इस दौरान अत्यधिक वर्कआउट करने से भूख और इंसुलिन का चक्र गड़बड़ा सकता है, जिससे बार-बार खाने की तलब लगने लगती है। अगर यह आदत कुछ दिनों तक जारी रहे, तो शरीर तैलीय और नमकीन खाने का आदी हो सकता है, जो आगे चलकर इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह बन सकता है।

डॉक्टर बताते हैं कि जब हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, तो दिमाग बार-बार भूख के संकेत भेजता है, भले ही शरीर को वास्तव में खाने की जरूरत न हो। इसलिए जरूरी है कि पार्टी के बाद खुद को सजा देने के बजाय शरीर को सामान्य स्थिति में लौटने का मौका दिया जाए।

विशेषज्ञों की सलाह है कि अधिक खाने के बाद अगले दो दिनों तक हल्का, सादा और घर का बना भोजन लिया जाए। इससे शरीर को अतिरिक्त कैलोरी को धीरे-धीरे खर्च करने का समय मिलता है और मेटाबॉलिज्म स्थिर रहता है। इस दौरान पर्याप्त पानी पीना और हल्की गतिविधि, जैसे टहलना, फायदेमंद हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि वजन घटाने की जल्दबाजी से ज्यादा जरूरी है भूख और हार्मोनल संतुलन को सामान्य बनाए रखना। संयमित खानपान और धैर्य के साथ अपनाया गया तरीका न केवल वजन बढ़ने से बचाता है, बल्कि छुट्टियों के बाद शरीर को फिर से स्वस्थ लय में लौटाने में भी मदद करता है।

You Might Also Like

क्या आपका बच्चा भी लेता है खर्राटे? तो ना करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत

क्या लो ब्लड शुगर हाई ब्लड शुगर से ज्यादा खतरनाक है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

क्या तेजी से वजन घटना कैंसर का संकेत हो सकता है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

बदलते मौसम का असर- सर्दी-खांसी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी, जानिए खुद को कैसे रखें सुरक्षित

बच्चों की मजबूत इम्युनिटी के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, बीमारियाँ रहेंगी दूर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress January 3, 2026 January 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Next Article 2026 के लिए उत्तराखण्ड पुलिस का रोडमैप तय, डीजीपी दीपम सेठ ने तय की प्राथमिकताएं 2026 के लिए उत्तराखण्ड पुलिस का रोडमैप तय, डीजीपी दीपम सेठ ने तय की प्राथमिकताएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
उत्तराखंड February 25, 2026
जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
उत्तराखंड February 25, 2026
खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
उत्तराखंड February 25, 2026
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय का अपमान करना स्वीकार्य नहीं- सुप्रीम कोर्ट
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय का अपमान करना स्वीकार्य नहीं- सुप्रीम कोर्ट
देश-विदेश February 25, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
  • जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
  • खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?