By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: ऋषिकेश में भूमि सर्वे के विरोध में बवाल, छह गिरफ्तार, 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > ऋषिकेश में भूमि सर्वे के विरोध में बवाल, छह गिरफ्तार, 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड

ऋषिकेश में भूमि सर्वे के विरोध में बवाल, छह गिरफ्तार, 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Janhitexpress
Last updated: 2025/12/30 at 5:15 AM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
ऋषिकेश में भूमि सर्वे के विरोध में बवाल, छह गिरफ्तार, 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
SHARE

उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस, पत्थरबाजों की तस्वीरें जारी

ऋषिकेश। वन विभाग द्वारा कराए जा रहे भूमि सर्वे के विरोध में ऋषिकेश में उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों और रेलवे ट्रैक को जाम कर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित कर दी। हालात बिगड़ने पर पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि स्थानीय लोग गुमानीवाला क्षेत्र में भूमि सर्वे का विरोध कर रहे थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे प्रदर्शनकारी बाईपास मार्ग स्थित मनसा देवी फाटक तिराहे पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। इस दौरान कुछ लोग रेलवे ट्रैक पर भी बैठ गए, जिससे ऋषिकेश से श्रीगंगानगर जा रही ट्रेन गीतानगर में करीब साढ़े चार घंटे तक खड़ी रही।

प्रदर्शनकारियों ने आईडीपीएल सिटी गेट, कोयलघाटी चौक और डीएसबी स्कूल के सामने भी बाईपास रोड को जाम कर दिया, जिससे पूरे शहर में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। पुलिस द्वारा मनसा देवी रेलवे ट्रैक से लोगों को हटाने के प्रयास के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ भीड़ को उकसाने, हाईवे और रेल मार्ग बाधित करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान के लिए पत्थरबाजों की तस्वीरें जारी कर आम जनता से सहयोग की अपील की है। साथ ही वीडियो फुटेज के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

You Might Also Like

33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी

कुमाऊँ में नशे पर बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद

सहकारी मेलों में 500 से अधिक महिला समूहों ने अपने उत्पाद बेचकर कमाया अच्छा मुनाफा- डाॅ. धन सिंह

आगामी बजट बैठक में यात्री सुविधाओं हेतु बजट प्रावधान किये जायेंगे- हेमंत द्विवेदी

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress December 30, 2025 December 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ओएनजीसी के सहयोग से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को मिली 330 नई टेबल-कुर्सियां ओएनजीसी के सहयोग से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को मिली 330 नई टेबल-कुर्सियां
Next Article मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल–2025 का भव्य समापन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल–2025 का भव्य समापन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी
33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी
उत्तराखंड February 26, 2026
कुमाऊँ में नशे पर बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद
कुमाऊँ में नशे पर बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद
उत्तराखंड February 26, 2026
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ के पार
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ के पार
मनोरंजन February 26, 2026
सहकारी मेलों में 500 से अधिक महिला समूहों ने अपने उत्पाद बेचकर कमाया अच्छा मुनाफा- डाॅ. धन सिंह
सहकारी मेलों में 500 से अधिक महिला समूहों ने अपने उत्पाद बेचकर कमाया अच्छा मुनाफा- डाॅ. धन सिंह
उत्तराखंड February 26, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • 33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी
  • कुमाऊँ में नशे पर बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद
  • शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?