By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: नैनीताल में होटल किराए पर सख्ती, प्रशासन ने कमरों की रेट लिस्ट सार्वजनिक करने के दिये आदेश
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > नैनीताल में होटल किराए पर सख्ती, प्रशासन ने कमरों की रेट लिस्ट सार्वजनिक करने के दिये आदेश
उत्तराखंड

नैनीताल में होटल किराए पर सख्ती, प्रशासन ने कमरों की रेट लिस्ट सार्वजनिक करने के दिये आदेश

Janhitexpress
Last updated: 2025/12/16 at 6:13 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
नैनीताल में होटल किराए पर सख्ती, प्रशासन ने कमरों की रेट लिस्ट सार्वजनिक करने के दिये आदेश
SHARE

पर्यटकों की शिकायतों के बाद प्रशासन सख्त

नैनीताल। पर्यटकों को पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी होटलों में कमरों की रेट लिस्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही होटल प्रबंधन को अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर भी टैरिफ की पूरी जानकारी देनी होगी। यह निर्णय पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से लिया है।

प्रशासन के अनुसार, नैनीताल जिले के 50 प्रतिशत से अधिक होटलों में न तो रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से लगाई गई है और न ही वेबसाइट पर कमरों की सही दरें उपलब्ध हैं। इससे होटल संचालक सुबह और शाम के समय मनमाने ढंग से किराए बदल देते हैं, जिसको लेकर पर्यटकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने होटल प्रबंधन की मनमानी पर रोक लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी विवेक राय और जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि सभी होटलों को अपने परिसर और वेबसाइट पर कमरों की दरें स्पष्ट रूप से अंकित करनी होंगी। निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित होटल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

क्रिसमस और नववर्ष के जश्न को लेकर तैयारियां तेज

उधर, क्रिसमस और नववर्ष के जश्न को लेकर नैनीताल पूरी तरह सजने-संवरने लगा है। होटल एसोसिएशन की ओर से मॉल रोड पर इस बार विशेष मनोरंजन प्वाइंट तैयार किए जा रहे हैं, जहां पर्यटक फोटो और वीडियोग्राफी के साथ जश्न का आनंद ले सकेंगे। हर साल की तरह इस बार भी मॉल रोड को आकर्षक बिजली की मालाओं से सजाया जाएगा।

देश के विभिन्न राज्यों से हजारों पर्यटक क्रिसमस और नववर्ष के मौके पर नैनीताल पहुंचते हैं। इसे देखते हुए होटल एसोसिएशन ने विशेष इंतजाम किए हैं। मॉल रोड पर म्यूजिक सिस्टम, फायर कैंप और मनोरंजन केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि पर्यटक एक ही स्थान पर उत्सव का आनंद उठा सकें। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि इसके लिए मॉल रोड पर उपयुक्त स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है।

You Might Also Like

33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी

कुमाऊँ में नशे पर बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद

सहकारी मेलों में 500 से अधिक महिला समूहों ने अपने उत्पाद बेचकर कमाया अच्छा मुनाफा- डाॅ. धन सिंह

आगामी बजट बैठक में यात्री सुविधाओं हेतु बजट प्रावधान किये जायेंगे- हेमंत द्विवेदी

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress December 16, 2025 December 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ पीआरएसआई के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य समापन विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ पीआरएसआई के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य समापन
Next Article नंदमूरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ को वीकडेज में झटका, कलेक्शन में आई गिरावट नंदमूरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ को वीकडेज में झटका, कलेक्शन में आई गिरावट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी
33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी
उत्तराखंड February 26, 2026
कुमाऊँ में नशे पर बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद
कुमाऊँ में नशे पर बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद
उत्तराखंड February 26, 2026
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ के पार
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ के पार
मनोरंजन February 26, 2026
सहकारी मेलों में 500 से अधिक महिला समूहों ने अपने उत्पाद बेचकर कमाया अच्छा मुनाफा- डाॅ. धन सिंह
सहकारी मेलों में 500 से अधिक महिला समूहों ने अपने उत्पाद बेचकर कमाया अच्छा मुनाफा- डाॅ. धन सिंह
उत्तराखंड February 26, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • 33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी
  • कुमाऊँ में नशे पर बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद
  • शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?