By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: सहकारिता मेलों में अब तक एक लाख किसान शामिल, चार लाख की सहभागिता का लक्ष्य
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > सहकारिता मेलों में अब तक एक लाख किसान शामिल, चार लाख की सहभागिता का लक्ष्य
उत्तराखंड

सहकारिता मेलों में अब तक एक लाख किसान शामिल, चार लाख की सहभागिता का लक्ष्य

Janhitexpress
Last updated: 2025/11/17 at 5:33 AM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
सहकारिता मेलों में अब तक एक लाख किसान शामिल, चार लाख की सहभागिता का लक्ष्य
SHARE

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को समन्वय व व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए

देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर सहकारिता मेलों की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली।

जिसमें सहकारिता सचिव एवं निबंधक सहकारिता ने विभागीय गतिविधियों, मेलों की तैयारियों सहित आगामी कार्यक्रमों के बारे में विभागीय मंत्री को अवगत कराया। डॉ रावत ने सभी जनपदों में सहकारिता मेलों से संबंधित तैयारियों, व्यवस्थाओं और समन्वय को और प्रभावी बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।

सहकारी मेलों में जुटे एक लाख से अधिक किसान, 4 लाख की भागीदारी का लक्ष्य

सहकारिता मंत्री ने बताया कि अब तक जिन जनपदों में सहकारिता मेले संपन्न हुए हैं, उनमें एक लाख से अधिक किसानों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया है। उन्होंने कहा कि आगामी जनपदों में आयोजित होने वाले मेलों में लगभग चार लाख किसानों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार, जनजागरूकता, ग्राम स्तर तक सूचना प्रसार तथा स्थानीय समितियों के माध्यम से किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने ने बताया कि पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जनपदों में सहकारिता मेले सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि पिथौरागढ़ एवं उत्तरकाशी में मेले वर्तमान में संचालित हैं। अन्य जनपदों में आयोजित होने वाले मेलों की तैयारी के लिये अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये हैं।

बैठक में पैक्स कंप्यूटराइजेशन की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा भी हुई। डॉ. रावत ने कहा कि कंप्यूटराइजेशन सहकारिता प्रणाली के आधुनिकीकरण, पारदर्शिता और दक्षता का आधार है। उन्होंने सभी जनपदों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की देरी को अस्वीकार्य बताया।

समीक्षा बैठक में सचिव डॉ. वी. वी. आर. पुरुषोत्तम, निबंधक सहकारिता डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, तथा आनंद शुक्ल उपस्थित रहे।

You Might Also Like

गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति

पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत

जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

मिड डे मील के हक से महरूम अल्पसंख्यक समाज के बच्चे

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 17, 2025 November 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सत्य, सटीकता और संतुलन ही पत्रकारिता की पहचान: जिला सूचना अधिकारी सत्य, सटीकता और संतुलन ही पत्रकारिता की पहचान: जिला सूचना अधिकारी
Next Article उत्‍तराखंड में ‘पहाड़ी AI’ लॉन्च, क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण को मिली डिजिटल ताकत उत्‍तराखंड में ‘पहाड़ी AI’ लॉन्च, क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण को मिली डिजिटल ताकत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति
गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति
crime उत्तराखंड October 14, 2026
पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत
पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत
उत्तराखंड October 14, 2026
जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
crime उत्तराखंड October 14, 2026
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
उत्तराखंड देश-विदेश October 14, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति
  • पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत
  • जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?