By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में सम्राट राणा का शानदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में सम्राट राणा का शानदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक
खेल

आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में सम्राट राणा का शानदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक

Janhitexpress
Last updated: 2025/11/11 at 7:41 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में सम्राट राणा का शानदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक
SHARE

सम्राट राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में चीन के हू काई को मामूली अंतर से दी मात

महिला स्पर्धा में निराशा, मनु भाकर और ईशा सिंह चूकीं पदक से

नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज सम्राट राणा ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हरियाणा के करनाल के रहने वाले सम्राट ने फाइनल में 243.7 अंक हासिल कर चीन के हू काई (243.3) को कड़ी टक्कर दी और मामूली अंतर से पछाड़ दिया।

वरुण तोमर को मिला कांस्य पदक

उत्तर प्रदेश के बागपत के निशानेबाज वरुण तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 221.7 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें तीनों निशानेबाजों की स्थिति आख़िरी राउंड तक लगातार बदलती रही।

शानदार फॉर्म में सम्राट राणा

सम्राट राणा पिछले एक साल से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने पिता से प्रशिक्षण लेने वाले सम्राट करनाल के डीएवी कॉलेज के छात्र हैं। पिछले वर्ष उन्होंने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं हाल ही में चीन के निंगबो में हुए आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल के लिए वह मामूली अंतर से क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। इस बार उन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में 586 का स्कोर बनाकर अपने इरादे साफ कर दिए और फाइनल में दबदबे के साथ गोल्ड अपने नाम किया।

महिलाओं की स्पर्धा में निराशा

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर और ईशा सिंह से पदक की उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों इस बार फाइनल में पदक जीतने से चूक गईं।

मनु भाकर, जो पेरिस ओलंपिक में व्यक्तिगत और मिश्रित टीम इवेंट में कांस्य पदक जीत चुकी हैं, फाइनल में अच्छा प्रदर्शन कर रही थीं, लेकिन 14वें निशाने में 8.8 का स्कोर करने से वह लय खो बैठीं और सातवें स्थान पर फिनिश किया। उन्होंने 139.5 अंक के साथ प्रतियोगिता समाप्त की।

भारतीय टीम का बढ़ा मनोबल

सम्राट राणा और वरुण तोमर के शानदार प्रदर्शन ने भारत के निशानेबाजी दल का मनोबल बढ़ा दिया है। इस सफलता के साथ भारत ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में एक और गोल्ड अपने नाम किया, जिससे आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए टीम इंडिया का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है।

You Might Also Like

टी20 विश्व कप 2026 में भारत को मिली पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हराया

AUS-W VS IND-W- ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली टी20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारत

टी20 विश्व कप 2026- भारत की शानदार जीत, नीदरलैंड को 17 रनों से हराया

टी20 विश्व कप 2026- भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला आज

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 700 विकेट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 11, 2025 November 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव- राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव पारदर्शी रखने को तय की खर्च सीमा और फीस दरें उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव- राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव पारदर्शी रखने को तय की खर्च सीमा और फीस दरें
Next Article प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर है- डॉ. धन सिंह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर है- डॉ. धन सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
उत्तराखंड February 25, 2026
जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
उत्तराखंड February 25, 2026
खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
उत्तराखंड February 25, 2026
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय का अपमान करना स्वीकार्य नहीं- सुप्रीम कोर्ट
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय का अपमान करना स्वीकार्य नहीं- सुप्रीम कोर्ट
देश-विदेश February 25, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
  • जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
  • खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?