By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज़, 21 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज़, 21 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
मनोरंजन

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज़, 21 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Janhitexpress
Last updated: 2025/11/06 at 10:12 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज़, 21 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
SHARE

फरहान अख्तर की आगामी वॉर बेस्ड फिल्म ‘120 बहादुर’ का दमदार ट्रेलर सामने आ गया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता थी, टीज़र और गाने आने के बाद अब ट्रेलर ने मूवी को लेकर हाइप और बढ़ा दी है। मेकर्स ने फिल्म रिलीज से थोड़े समय पहले ही ट्रेलर ड्रॉप किया है, जिसमें 1962 की लड़ाई और भारतीय जवानों के जज़्बे को एक बार फिर बड़े परदे पर जीवंत होते देखा जा सकता है।

अमिताभ बच्चन ने किया नैरेशन

ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की वॉइस ओवर के साथ होती है। वो बताते हैं कि कभी भारत चीन को भाई की तरह मानता था, लेकिन 1962 की धोखेबाज़ी ने तस्वीर साफ कर दी। इस ओपनिंग नैरेशन से ही ट्रेलर की टोन सेट हो जाती है कि कहानी सिर्फ युद्ध की नहीं, बल्कि भरोसे के टूटने की भी है।

ट्रेलर में शौर्य की झलक

करीब 2 मिनट 48 सेकंड के इस ट्रेलर में रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई को तीखे विजुअल्स और हाई इमोशन के साथ दिखाया गया है। भारतीय सेना के सिर्फ 120 जवान किस तरह हजारों चीनी सैनिकों से भिड़ गए, इस सच्ची घटना को इमोशनल मोमेंट्स, पावरफुल डायलॉग्स और एक्शन सीन की मदद से दर्शाया गया है। राशी खन्ना इसमें मेजर शैतान सिंह भाटी की पत्नी की भूमिका में नज़र आ रही हैं, जिससे फिल्म में सैनिकों के निजी जीवन का भी एंगल जुड़ता दिख रहा है।

रेजांग ला की लड़ाई की कहानी

फिल्म पूरी तरह उस ऐतिहासिक घटना पर आधारित है, जब 1962 के युद्ध में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों ने मेजर शैतान सिंह भाटी की अगुवाई में 3000 से अधिक चीनी सैनिकों का सामना किया था। इस लड़ाई में इन जवानों ने अंतिम सांस तक चौकी की रक्षा की थी। फिल्म में फरहान अख्तर खुद मेजर शैतान सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

रिलीज डेट और टीम

‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। फरहान अख्तर और राशी खन्ना इसमें मुख्य किरदार निभा रहे हैं और फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। हाल ही में एल्बम लॉन्च में जावेद अख्तर ने अपने बेटे की इस फिल्म की तारीफ भी की थी।

(साभार)

You Might Also Like

‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ के पार

अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन, फिल्म ने पांच दिन में कमाए इतने करोड़

अनिल कपूर की आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी भारतीय फिल्म, ‘बूंग’ ने जीता बाफ्टा अवॉर्ड

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 6, 2025 November 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत
Next Article विधि-विधान के साथ बंद हुए तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ बंद हुए तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कांग्रेस, बसपा समेत अन्य दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा
कांग्रेस, बसपा समेत अन्य दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा
उत्तराखंड February 27, 2026
CRPF के 87वें स्थापना दिवस पर 18वीं बटालियन को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’ सम्मान
CRPF के 87वें स्थापना दिवस पर 18वीं बटालियन को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’ सम्मान
देश-विदेश February 27, 2026
वसंत केवल एक ऋतु नहीं, बल्कि नव-सृजन का प्रतीक है- सतपाल महाराज
वसंत केवल एक ऋतु नहीं, बल्कि नव-सृजन का प्रतीक है- सतपाल महाराज
उत्तराखंड February 27, 2026
क्या रोजाना सेंधा नमक खाना सही है? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
क्या रोजाना सेंधा नमक खाना सही है? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
स्वास्थ्य February 27, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • कांग्रेस, बसपा समेत अन्य दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा
  • CRPF के 87वें स्थापना दिवस पर 18वीं बटालियन को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’ सम्मान
  • वसंत केवल एक ऋतु नहीं, बल्कि नव-सृजन का प्रतीक है- सतपाल महाराज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?