By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: ‘कांतारा चैप्टर 1’ का हिंदी वर्जन बना सुपरहिट, पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > ‘कांतारा चैप्टर 1’ का हिंदी वर्जन बना सुपरहिट, पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
मनोरंजन

‘कांतारा चैप्टर 1’ का हिंदी वर्जन बना सुपरहिट, पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

Janhitexpress
Last updated: 2025/10/29 at 10:38 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
‘कांतारा चैप्टर 1’ का हिंदी वर्जन बना सुपरहिट, पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
SHARE

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। साउथ की इस फिल्म ने पैन इंडिया स्तर पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है और अब यह हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी नया इतिहास रच रही है।

फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन अब तक लगभग 600 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है, जबकि हिंदी बेल्ट में यह 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है।

हिंदी ऑडियंस का अटूट प्यार, चौथे हफ्ते में भी मजबूत पकड़

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ हिंदी वर्जन से अब तक 209 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि चौथे हफ्ते में भी अन्य भाषाओं की तुलना में हिंदी में इसकी कमाई तेज़ी से बढ़ी है।

फिल्म ने पिछले वीकेंड में शुक्रवार को 3.50 करोड़, शनिवार को 4.25 करोड़, रविवार को 4.19 करोड़, सोमवार को 1.85 करोड़ और मंगलवार को 2.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह प्रदर्शन तब है जब बॉलीवुड की नई रिलीज़ फिल्में ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ सिनेमाघरों में मौजूद हैं।

वैश्विक स्तर पर 900 करोड़ के पार, अब 1000 करोड़ क्लब की ओर

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब तक 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

यह फिल्म 2 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज हुई थी और यह 2022 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है।

ओटीटी पर कब आएगी फिल्म?

फिल्म की थिएट्रिकल सफलता के बीच अब दर्शक इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ‘कांतारा चैप्टर 1’ 31 अक्तूबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिलहाल इसे कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म का हिंदी वर्जन ओटीटी पर तभी उपलब्ध होगा, जब यह सिनेमाघरों में आठ हफ्तों का रन पूरा कर लेगी।

(साभार)

You Might Also Like

सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी 2’, जानिए फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन

‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ के पार

अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन, फिल्म ने पांच दिन में कमाए इतने करोड़

अनिल कपूर की आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 29, 2025 October 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सड़क पर भटकते बच्चों को मिली नई राह, जिला प्रशासन का “इंटेंसिव केयर सेंटर” बदल रहा ज़िंदगी का रास्ता सड़क पर भटकते बच्चों को मिली नई राह, जिला प्रशासन का “इंटेंसिव केयर सेंटर” बदल रहा ज़िंदगी का रास्ता
Next Article नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों की जेब पर पड़ेगा ग्रीन टैक्स का असर, अब प्रवेश करने पर चुकाने होंगे 880 रुपये नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों की जेब पर पड़ेगा ग्रीन टैक्स का असर, अब प्रवेश करने पर चुकाने होंगे 880 रुपये
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में ₹147 करोड़ की 40 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में ₹147 करोड़ की 40 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखंड February 28, 2026
डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
देश-विदेश राजनीति February 28, 2026
उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के सशक्त आधार- सीएम धामी
उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के सशक्त आधार- सीएम धामी
उत्तराखंड February 28, 2026
क्या मालिश करने से बच्चा ज्यादा मजबूत, हेल्दी और तेजी से विकसित होता है? जानिए डॉक्टर की राय
क्या मालिश करने से बच्चा ज्यादा मजबूत, हेल्दी और तेजी से विकसित होता है? जानिए डॉक्टर की राय
स्वास्थ्य February 28, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में ₹147 करोड़ की 40 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
  • डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  • उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के सशक्त आधार- सीएम धामी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?