By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: रश्मिका और आयुष्मान की ‘थामा’ का नया गाना ‘दिलबर की आंखों का’ हुआ रिलीज
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > रश्मिका और आयुष्मान की ‘थामा’ का नया गाना ‘दिलबर की आंखों का’ हुआ रिलीज
मनोरंजन

रश्मिका और आयुष्मान की ‘थामा’ का नया गाना ‘दिलबर की आंखों का’ हुआ रिलीज

Janhitexpress
Last updated: 2025/10/07 at 11:12 AM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
रश्मिका और आयुष्मान की ‘थामा’ का नया गाना ‘दिलबर की आंखों का’ हुआ रिलीज
SHARE

रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थामा’ का नया गाना ‘दिलबर की आंखों का’ रिलीज हो गया है। इससे पहले फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘तुम मेरे न हुए’ रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी।

नोरा फतेही की धमाकेदार एंट्री
इस नए गाने के साथ यह भी पता चला कि नोरा फतेही भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म के निर्माताओं ने गाने के साथ कैप्शन में लिखा, “दिवाली और भी ज्यादा गरम हो गई। #DilbarKiAankhonKa आ गया है, और @norafatehi डांस फ्लोर पर आग लगाने के लिए वापस आ गई हैं। 21 अक्तूबर को, दुनिया भर के सिनेमाघरों में #Thamma के साथ एक खूनी प्रेम कहानी देखने को मिलेगी।”

नोरा के डांस मूव्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कई फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, “धमाकेदार”, “रानी वापस आ गई है”, और “हर कदम आग”।

पहले रिलीज हुआ टाइटल सॉन्ग
फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘तुम मेरे न हुए’ भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ था। इसमें रश्मिका और आयुष्मान की केमिस्ट्री और परफेक्ट स्टेप्स ने लोगों का दिल जीत लिया।

फिल्म ‘थामा’ की खास बातें
‘थामा’ एक रोमांटिक कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इसकी पटकथा नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने मिलकर तैयार की है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन और अमर कौशिक ने किया है। यह मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म 21 अक्तूबर 2025 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(साभार)

You Might Also Like

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ के पार

अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन, फिल्म ने पांच दिन में कमाए इतने करोड़

अनिल कपूर की आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी भारतीय फिल्म, ‘बूंग’ ने जीता बाफ्टा अवॉर्ड

सस्पेंस और विवाद से भरपूर कहानी, ‘अक्यूज्ड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 7, 2025 October 7, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article परमहंस योगानंद की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरक- मुख्यमंत्री धामी परमहंस योगानंद की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरक- मुख्यमंत्री धामी
Next Article अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के लिए खतरा- सूर्यकांत धस्माना अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के लिए खतरा- सूर्यकांत धस्माना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

एनसीईआरटी विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने किताब की सभी कॉपियां जब्त करने के दिए आदेश
एनसीईआरटी विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने किताब की सभी कॉपियां जब्त करने के दिए आदेश
देश-विदेश February 26, 2026
मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए क्या खाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह
मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए क्या खाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह
स्वास्थ्य February 26, 2026
33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी
33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी
उत्तराखंड February 26, 2026
कुमाऊँ में नशे पर बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद
कुमाऊँ में नशे पर बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद
उत्तराखंड February 26, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • एनसीईआरटी विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने किताब की सभी कॉपियां जब्त करने के दिए आदेश
  • मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए क्या खाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह
  • 33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?