By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: एशियाई चैंपियनशिप में एलावेनिल वलारिवन ने जीता स्वर्ण पदक
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > एशियाई चैंपियनशिप में एलावेनिल वलारिवन ने जीता स्वर्ण पदक
खेल

एशियाई चैंपियनशिप में एलावेनिल वलारिवन ने जीता स्वर्ण पदक

Janhitexpress
Last updated: 2025/08/22 at 10:13 AM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
एशियाई चैंपियनशिप में एलावेनिल वलारिवन ने जीता स्वर्ण पदक
SHARE

तमिलनाडु की 26 वर्षीय शूटर ने 253.6 अंक के साथ रचा इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय शूटिंग स्टार एलावेनिल वालारिवान ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने शुक्रवार को आयोजित 16वीं एशियाई चैंपियनशिप की महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तमिलनाडु की 26 वर्षीय एलावेनिल ने फाइनल में 253.6 अंक जुटाकर पहला स्थान हासिल किया।

चीन की शिनलू पेंग (253) ने रजत और कोरिया की यूंजी क्वोन (231.2) ने कांस्य पदक जीता। वहीं, भारत की एक और खिलाड़ी मेहुली घोष 208.9 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

एलावेनिल का नाम भारतीय शूटिंग में सफलता की गारंटी बन चुका है। वे कई विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं और विश्व चैंपियनशिप में भी शीर्ष स्थान हासिल कर चुकी हैं। उनका जन्म 2 अगस्त 1999 को तमिलनाडु में हुआ और परवरिश गुजरात में हुई। कम उम्र से ही उन्होंने निशानेबाजी को अपनाया और तेजी से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं।

2019 में म्यूनिख और रियो डी जनेरियो में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने भारतीय शूटिंग में नया इतिहास रचा। इसके अलावा 2018 जूनियर विश्व कप में भी उन्होंने भारत को कई पदक दिलाए। एलावेनिल 2021 टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रही हैं।

अपने अनुशासन, शांत स्वभाव और लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर वे विश्व रैंकिंग में शीर्ष शूटरों में शामिल रही हैं। उनकी उपलब्धियां आज की पीढ़ी की महिला निशानेबाजों के लिए बड़ी प्रेरणा हैं और भविष्य में उनसे ओलंपिक पदक की उम्मीदें भी बंधी हुई हैं।

You Might Also Like

टी20 विश्व कप 2026 में भारत को मिली पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हराया

AUS-W VS IND-W- ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली टी20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारत

टी20 विश्व कप 2026- भारत की शानदार जीत, नीदरलैंड को 17 रनों से हराया

टी20 विश्व कप 2026- भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला आज

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 700 विकेट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress August 22, 2025 August 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पदक विजेताओं को नगद इनाम राशि 29 अगस्त को मिलेगी- रेखा आर्या पदक विजेताओं को नगद इनाम राशि 29 अगस्त को मिलेगी- रेखा आर्या
Next Article धामी सरकार का बड़ा तोहफा- चिकित्साधिकारियों को मिलेगा एसडी एसीपी का लाभ धामी सरकार का बड़ा तोहफा- चिकित्साधिकारियों को मिलेगा एसडी एसीपी का लाभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
उत्तराखंड February 25, 2026
जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
उत्तराखंड February 25, 2026
खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
उत्तराखंड February 25, 2026
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय का अपमान करना स्वीकार्य नहीं- सुप्रीम कोर्ट
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय का अपमान करना स्वीकार्य नहीं- सुप्रीम कोर्ट
देश-विदेश February 25, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
  • जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
  • खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?