By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: कैलाश मानसरोवर यात्रा में हादसा: पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी घोड़े से गिरकर घायल
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > कैलाश मानसरोवर यात्रा में हादसा: पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी घोड़े से गिरकर घायल
उत्तराखंड

कैलाश मानसरोवर यात्रा में हादसा: पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी घोड़े से गिरकर घायल

Janhitexpress
Last updated: 2025/07/20 at 8:52 AM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
कैलाश मानसरोवर यात्रा में हादसा: पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी घोड़े से गिरकर घायल
SHARE

पिथौरागढ़: कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान एक गंभीर हादसे में पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी घायल हो गईं। तिब्बत के दारचिन क्षेत्र में घोड़े से गिरने के कारण उनकी कमर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। उनकी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें तत्काल रेस्क्यू कर भारत लाने का निर्णय लिया है।

Contents
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, मौसम बना चुनौतीयात्रा अधूरी रह गई, लेखी ने जताई थी आस्था

मीनाक्षी लेखी यात्रा के दूसरे दल के साथ कैलाश मानसरोवर के पवित्र मार्ग पर थीं। यात्रा के दौरान शनिवार को तिब्बत के दारचिन में वह घोड़े से गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। घटना के तुरंत बाद उन्हें पास के मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां एक्स-रे रिपोर्ट में रीढ़ की हड्डी में चोट की पुष्टि हुई।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, मौसम बना चुनौती

सूत्रों के अनुसार, रविवार को उन्हें वाहन के जरिए लिपुलेख तक लाया जाएगा, जहां से पैदल या स्ट्रेचर के माध्यम से नाभीढांग पहुंचाया जाएगा। इसके बाद मौसम अनुकूल रहने पर उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून लाने की योजना है।

हालांकि, सीमांत धारचूला क्षेत्र में भारी बारिश के चलते मौसम रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। यदि मौसम खराब रहा, तो हेलीकॉप्टर से उड़ान भरना और नाभीढांग तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

यात्रा अधूरी रह गई, लेखी ने जताई थी आस्था

मीनाक्षी लेखी कुछ दिन पहले ही पिथौरागढ़ पहुंची थीं और उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा में शामिल होने को ‘आध्यात्मिक सौभाग्य’ बताया था। लेकिन तिब्बत में दुर्घटना होने के बाद अब उनके लिए यात्रा पूरी करना संभव नहीं है। सूत्रों के अनुसार, चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें आगे यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चिड़ोंवाली शिव मंदिर में किया कन्या पूजन

खिलाड़ियों के बीच उतरे सीएम धामी, खेल के जरिए दिया फिटनेस का संदेश

खेत में चारा लेने गई युवती पर किया भालू ने हमला, गंभीर रूप से घायल

डाकपत्थर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, SDRF ने किया शव बरामद

गैस सप्लाई पर प्रशासन की नजर, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress July 20, 2025 July 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रावण बनकर दिल जीत रहे हैं आशुतोष राणा, बोले — ‘राम मारने नहीं, तारने आए थे रावण बनकर दिल जीत रहे हैं आशुतोष राणा, बोले — ‘राम मारने नहीं, तारने आए थे
Next Article ‘सख्ती से सेवा तक’— कांवड़ यात्रा में धामी सरकार की नीति पर श्रद्धालुओं ने लगाई मोहर ‘सख्ती से सेवा तक’— कांवड़ यात्रा में धामी सरकार की नीति पर श्रद्धालुओं ने लगाई मोहर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चिड़ोंवाली शिव मंदिर में किया कन्या पूजन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चिड़ोंवाली शिव मंदिर में किया कन्या पूजन
उत्तराखंड March 25, 2026
खिलाड़ियों के बीच उतरे सीएम धामी, खेल के जरिए दिया फिटनेस का संदेश
खिलाड़ियों के बीच उतरे सीएम धामी, खेल के जरिए दिया फिटनेस का संदेश
उत्तराखंड March 25, 2026
खेत में चारा लेने गई युवती पर किया भालू ने हमला, गंभीर रूप से घायल
खेत में चारा लेने गई युवती पर किया भालू ने हमला, गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड March 25, 2026
इन लोगों को क्यों नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
इन लोगों को क्यों नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
स्वास्थ्य March 25, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चिड़ोंवाली शिव मंदिर में किया कन्या पूजन
  • खिलाड़ियों के बीच उतरे सीएम धामी, खेल के जरिए दिया फिटनेस का संदेश
  • खेत में चारा लेने गई युवती पर किया भालू ने हमला, गंभीर रूप से घायल
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?