By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत, एक घायल
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत, एक घायल

Janhitexpress
Last updated: 2025/05/08 at 6:28 AM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत, एक घायल
SHARE

SDRF और प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तरकाशी। गंगनानी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत हो गयी व एक व्यक्ति घायल है। यह हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर खरसाली की ओर जा रहा था।

सुबह करीब 8:50 बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि गंगनानी में एक हेलीकॉप्टर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही भटवाड़ी पोस्ट से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार और उजेली पोस्ट से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में टीमें मौके के लिए रवाना की गईं।

घटनास्थल पर पहुंची टीमों ने देखा कि हेलीकॉप्टर करीब 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा है। इसके बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर Aerotrans Services Pvt. Ltd. का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है। यह सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर का संचालन कैप्टन रॉबिन सिंह कर रहे थे।

हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे – एक पायलट और छह यात्री। स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव एजेंसियों के साथ मिलकर एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इस दुर्घटना के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं। क्या उच्च हिमालयी क्षेत्र में सीमित क्षमता वाले हेलीकॉप्टर में सात लोगों का भार अधिक था? क्या अधिक वजन हादसे की वजह बना? इन पहलुओं की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “गंगनानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों की मृत्यु का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।”

मुख्यमंत्री ने घायलों को हर संभव सहायता देने और दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार अधिकारियों से संपर्क में हैं और हालात पर निगरानी रखी जा रही है।

You Might Also Like

महाराज ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

सीएम हेल्पलाइन 1905 में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

भविष्य निर्माण के सेंटर बने आंगनबाड़ी केंद्र- रेखा आर्या

“नीति और नवाचार की समझ से बदलेगा देश का भविष्य”- गणेश जोशी

ऋषिकेश में जलभराव की समस्या से निपटने को लेकर प्रशासन सख्त, ड्रेनेज कार्यों की प्रगति तेज करने के निर्देश

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 8, 2025 May 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 4 अप्रैल से यात्रा शुरू होने तक उत्तराखंड में 16 हज़ार घोड़े- खच्चरों की सैंपलिंग की गई- सचिव पशुपालन 4 अप्रैल से यात्रा शुरू होने तक उत्तराखंड में 16 हज़ार घोड़े- खच्चरों की सैंपलिंग की गई- सचिव पशुपालन
Next Article गर्मियों में पाएं दमकती त्वचा, आजमाएं मुल्तानी मिट्टी के ये आसान फेस पैक गर्मियों में पाएं दमकती त्वचा, आजमाएं मुल्तानी मिट्टी के ये आसान फेस पैक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

महाराज ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
महाराज ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड June 26, 2025
सीएम हेल्पलाइन 1905 में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान
सीएम हेल्पलाइन 1905 में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान
उत्तराखंड June 26, 2025
भविष्य निर्माण के सेंटर बने आंगनबाड़ी केंद्र- रेखा आर्या
भविष्य निर्माण के सेंटर बने आंगनबाड़ी केंद्र- रेखा आर्या
उत्तराखंड June 26, 2025
“नीति और नवाचार की समझ से बदलेगा देश का भविष्य”- गणेश जोशी
“नीति और नवाचार की समझ से बदलेगा देश का भविष्य”- गणेश जोशी
उत्तराखंड June 26, 2025
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • देवप्रयाग में कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन…
  • ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, समय से पहले बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे अल्लू अर्जुन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • महाराज ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम हेल्पलाइन 1905 में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान
  • भविष्य निर्माण के सेंटर बने आंगनबाड़ी केंद्र- रेखा आर्या
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?