By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: नुसरत भरूचा की आगामी फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर देगी दस्तक  
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > नुसरत भरूचा की आगामी फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर देगी दस्तक  
मनोरंजन

नुसरत भरूचा की आगामी फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर देगी दस्तक  

Janhitexpress
Last updated: 2025/04/03 at 10:16 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
नुसरत भरूचा की आगामी फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर देगी दस्तक  
SHARE

बेटियों का जन्म हर किसी के लिए खुशखबरी नहीं होता। यह समाज का एक कड़वा सच है। इतिहास में कई ऐसी कहानियां दफन हैं, जहां बेटियों को जन्म के साथ ही मौत की नींद सुला दिया जाता। फिल्मों और धारावाहिकों में इन कहानियों को उतारने की कोशिश होती रही हैं। कुछ इसी तरह की कहानी लेकर आ रही है हॉरर फिल्म ‘छोरी 2’। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

राजा की कहानी से शुरुआत
विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नुसरत भरूचा और सोहा अली खान अहम भूमिका में हैं। इसमें लैंगिक भेदभाव को दिखाया गया है। इसमें इमोशंस भी हैं और हॉरर भी। ट्रेलर के शुरुआती दृश्य में एक महिला एक छोटी बच्ची को कहानी सुनाती है। कहती है, ‘एक घंणा बड़ा राज्य था। उसका एक राजा था। एक दिन उसके घर पर छोरी का जन्म होया। राजा गुस्सा हो गया’। बच्ची पूछती है, ‘गुस्सा क्यों?’

अतीत की कुछ-कुछ असली कहानी
‘क्योंकि राजा नै छोरा चाहिए था, छोरी तो कतई ना’। लड़की हैरानी से पूछती है, ‘फिर क्या हुआ?’ बताया जाता है, ‘राजा नै अपनी दासी तै बुलाया।’ इसके आगे शुरू होती है फिल्म की झलक। घूंघट डाले सोहा अली खान नजर आती हैं। अपनी बच्ची पर खतरा मंडराता देख नुसरत भरूचा के चेहरे पर चिंता की लकीरें और घबराहट हैं। कहती हैं, ‘मेरी बच्ची अभी बहुत छोटी है’। बच्ची को मार देने का हुक्म दिया जाता है और आग लगा दी जाती है।

यूजर्स की मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
आगे का ट्रेलर काफी डरावना है। कुआं है, डर है और प्रथा है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है ‘खतरा बढ़ेगा, खौफ बढ़ेगा’। सवाल यह रह जाता है कि क्या वह राजा अभी भी जिंदा है? मेकर्स का दावा है कि इस बार कहानी और ज्यादा खौफनाक है। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। ट्रेलर पर यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है।

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि यह फिल्म दरअसल, साल 2021 में आई हॉरर फिल्म ‘छोरी’ का ही सीक्वल है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। करीब चार साल बाद अब सीक्वल ‘छोरी 2’ आ रहा है। यह फिल्म 11 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है।

(साभार)

You Might Also Like

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

‘पेद्दी’ से राम चरण का नया लुक आया सामने, अखाड़े में उतरे अभिनेता

‘द पनिशर: वन लास्ट किल’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां देख पाएंगे सीरीज

‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, चार दिन में पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 3, 2025 April 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article इस दिन खुलेंगे चारधाम के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट इस दिन खुलेंगे चारधाम के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट
Next Article पीएमजीएसवाई के तहत उत्तराखंड में 814 किमी सड़कों का निर्माण पीएमजीएसवाई के तहत उत्तराखंड में 814 किमी सड़कों का निर्माण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
मुख्यमंत्री धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
उत्तराखंड March 28, 2026
एसएसपी देहरादून का कडा एक्शन, आई0डी0पी0एल0 चौकी के 12 पुलिसकर्मियों को किया निलिम्बित
एसएसपी देहरादून का कडा एक्शन, आई0डी0पी0एल0 चौकी के 12 पुलिसकर्मियों को किया निलिम्बित
उत्तराखंड March 28, 2026
गैस सिलिंडर संकट का असर, ढाबों और रेहड़ियों में बढे खाने-पीने के दाम
गैस सिलिंडर संकट का असर, ढाबों और रेहड़ियों में बढे खाने-पीने के दाम
उत्तराखंड March 28, 2026
बार-बार थकान और सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, हो सकती है मल्टीपल स्क्लेरोसिस की समस्या
बार-बार थकान और सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, हो सकती है मल्टीपल स्क्लेरोसिस की समस्या
स्वास्थ्य March 28, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
  • एसएसपी देहरादून का कडा एक्शन, आई0डी0पी0एल0 चौकी के 12 पुलिसकर्मियों को किया निलिम्बित
  • गैस सिलिंडर संकट का असर, ढाबों और रेहड़ियों में बढे खाने-पीने के दाम
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?