By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘कुली’ की अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हुई ‘ओटीटी’ डील, इतने करोड़ में खरीदे डिजिटल राइट्स
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘कुली’ की अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हुई ‘ओटीटी’ डील, इतने करोड़ में खरीदे डिजिटल राइट्स
मनोरंजन

रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘कुली’ की अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हुई ‘ओटीटी’ डील, इतने करोड़ में खरीदे डिजिटल राइट्स

Janhitexpress
Last updated: 2025/03/16 at 11:01 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘कुली’ की अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हुई ‘ओटीटी’ डील,  इतने करोड़ में खरीदे डिजिटल राइट्स
SHARE

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। यह इस साल बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में फिल्म के कुछ बीटीएस तस्वीरें सामने आई थी, जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। वहीं, अब फिल्म की ओटीटी डील को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

ओटीटी पर बिकने वाली रजनीकांत की सबसे महंगी फिल्म
कोइमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन प्राइम वीडियो ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स को 120 करोड़ रुपये में खरीदा है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रजनीकांत की किसी फिल्म की यह अब तक की सबसे बड़ी ओटीटी डील है। इससे पहले उनकी सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ के डिजिटल राइट्स भी अमेजन प्राइम ने 100 करोड़ रुपये में खरीदे थे।

‘कुली’ में मिलेगा एक्शन का फुल डोज
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही ‘कुली’ धमाकेदार एक्शन से भरपूर होने की उम्मीदें हैं। फिल्म की कहानी को अभी पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें रजनीकांत का किरदार थोड़ा नकारात्मक रंग के साथ नजर आ सकता है।

ये सितारे भी आएंगे नजर
रजनीकांत के अलावा फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी और उपेंद्र राव जैसे बड़े सितारे अहम किरदारों में दिखेंगे। श्रुति हासन, सौबिन शाहिर और सत्यराज भी फिल्म महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगे। खास बात यह है कि पूजा हेगड़े एक स्पेशल डांस नंबर में नजर आएंगी।

‘वॉर 2’ से नहीं होगी टक्कर
कुछ समय पहले खबरें थीं कि ‘कुली’ की रिलीज डेट ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ से टकरा सकती है। हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक ऐसा नहीं होगा। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट अलग-अलग रखी गई है।

‘जेलर 2’ में भी आएंगे नजर
हाल ही में रजनीकांत फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया था। इस पुलिस एक्शन ड्रामा में उन्होंने एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। ‘कुली’ के अलावा रजनीकांत ‘जेलर 2’ में भी दिखेंगे। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही इस सीक्वल में वे एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में लौटेंगे। ‘जेलर’ की जबर्दस्त कामयाबी के बाद फैंस इसके अगले भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

(साभार)

You Might Also Like

‘डकैत’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

टीआरपी में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ फिर नंबर-1, ‘गंगा मां की बेटियां’ दूसरे स्थान पर

रोमांस और कॉमेडी से भरपूर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

रहस्यमयी हवेली और ‘वधुसुर’ का खौफ,‘भूत बंगला’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 16, 2025 March 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्थानीय लोगों के सुझाव से बनेगा हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान  स्थानीय लोगों के सुझाव से बनेगा हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान 
Next Article नग्न अवस्था में मिला बुजुर्ग महिला का शव, चेहरे पर मिले दांत काटने के निशान, जांच शुरू नग्न अवस्था में मिला बुजुर्ग महिला का शव, चेहरे पर मिले दांत काटने के निशान, जांच शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
उत्तराखंड April 11, 2026
युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड April 11, 2026
जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
स्वास्थ्य April 11, 2026
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी
उत्तराखंड April 11, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
  • युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
  • जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?