By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर और श्वेता माहरा बनेंगे क्लोजिंग सेरेमनी की शान- रेखा आर्या
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर और श्वेता माहरा बनेंगे क्लोजिंग सेरेमनी की शान- रेखा आर्या
उत्तराखंड

बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर और श्वेता माहरा बनेंगे क्लोजिंग सेरेमनी की शान- रेखा आर्या

Janhitexpress
Last updated: 2025/02/08 at 11:27 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर और श्वेता माहरा बनेंगे क्लोजिंग सेरेमनी की शान- रेखा आर्या
SHARE

सिर्फ औपचारिक नहीं भव्य होगा राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह

15000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद

देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह को भी यादगार बनाने की तैयारी कर ली गई है। मशहूर बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर, कुमाऊनी गायिका श्वेता माहरा और दिगारी ग्रुप इस समारोह की शान बढ़ाएंगे।

शनिवार को खेल सचिवालय में आयोजित उच्च अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आमतौर पर राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह का कार्यक्रम मात्र औपचारिकता जैसा होता है, लेकिन हमारा यह आयोजन जिस तरह से अब तक बेहद शानदार रहा है, उसी तरह हम समापन समारोह को भी यादगार बनाएंगे। खेल मंत्री ने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खेलों के पूरे आयोजन के दौरान आम जनता ने सक्रियता से भागीदारी निभाई है और समापन समारोह में भी आमजन को शामिल किया जाएगा। इसके लिए हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में 15000 से ज्यादा लोगों की बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। मुख्य कार्यक्रम शुरू होने से पहले कुमाऊनी गायिका श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप की प्रस्तुतियां होंगी। औपचारिक आयोजन समाप्त होने के बाद नामचीन बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर प्रस्तुतियां देंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मानसखंड और गेम्स रीकैप को प्रदर्शित किया जाएगा।इसमें आयोजन शुरू होने से लेकर अंत तक क्या-क्या गतिविधियां हुई उनकी एक झलक मिलेगी। खेल मंत्री रेखा आर्या बताया कि समापन समारोह में देश के सभी टीमों के एथलीट और रिकॉर्ड होल्डर को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और खेल मंत्री रेखा आर्या के संबोधन भी होंगे। खेल मंत्री ने बताया कि समापन समारोह में नेशनल गेम्स का फ्लैग अगले मेजबान राज्य को सौंपा जाएगा।

योगासन और मलखंब का स्पेशल प्रेजेंटेशन
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश सरकार ने काफी प्रयास करके परंपरागत खेल योगासन और मलखंब को मेडल गेम्स के तौर पर शामिल कराया था। समापन समारोह में भी इन दोनों खेलों के विशेष प्रेजेंटेशन आयोजित किए जाएंगे। खेल मंत्री ने इसके लिए बैठक के दौरान अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया। इस दौरान राष्ट्रीय खेलों में इन इवेंट्स में शामिल होने वाले खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

“अहं भारतम” भी होगा खास आकर्षण

खेल मंत्री रेखा आर्या बताया कि समापन समारोह में एक विशेष थीएट्रिकल एक्ट प्रस्तुत किया जाएगा जिसका नाम “अहं भारतम” रखा गया है। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों के बीच एकता के सूत्रों को नये अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।

भीड़ मैनेजमेंट के लिए विशेष तैयारी के निर्देश

समापन समारोह में भी भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को भीड मैनेजमेंट के स्पेशल प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में खेल मंत्री ने कहा कि अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाए लेकिन यह भी देखा जाए की सुरक्षा इंतजामों के चलते आम दर्शकों को दिक्कत न उठानी पड़े।

You Might Also Like

स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता- मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या

भीषण सड़क हादसा- बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत

उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा, ड्राइवर होंगे मालिक

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 8, 2025 February 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत- महाराज दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत- महाराज
Next Article जानिए आम आदमी पार्टी की चुनावी हार पर क्या बोली सीएम आतिशी  जानिए आम आदमी पार्टी की चुनावी हार पर क्या बोली सीएम आतिशी 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता- मुख्यमंत्री धामी
स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड February 6, 2026
हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तराखंड February 6, 2026
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 6, 2026
भीषण सड़क हादसा- बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत
भीषण सड़क हादसा- बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत
उत्तराखंड February 6, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता- मुख्यमंत्री धामी
  • हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?