By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े कृषि मंत्री गणेश जोशी 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े कृषि मंत्री गणेश जोशी 
उत्तराखंड

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े कृषि मंत्री गणेश जोशी 

Janhitexpress
Last updated: 2025/01/04 at 10:03 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े कृषि मंत्री गणेश जोशी 
SHARE

बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भारत सरकार में लम्बित प्रस्तावों की स्वीकृति तथा कई अहम विकास योजनाओं की धनराशि अवमुक्त करने का भी किया अनुरोध

देहरादून। सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषकों के कल्याण और उनकी आय दोगुनी करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उक्त बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।

सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री ने बैठक के दौरान राज्य में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से केंद्रीय कृषि मंत्री को अवगत कराया और कई महत्वपूर्ण सुझाव के साथ लंबित प्रस्तावों की भारत सरकार से स्वीकृति का अनुरोध भी किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का मण्डुवा फसल हेतु निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अन्य मिलेट फसलें यथा-कौणी, चीना, कोदो, कुटकी को भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत अन्तःग्रहण किये जाने हेतु तीन वर्ष तक अनुमति प्रदान करने के लिये आभार व्यक्त किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री से झंगोरा/साँवा (Barnyard Millet) फसल को मण्डुवा के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में शामिल करने और प्रमुख रूप से मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु ₹500 करोड़ की धनराशि घेरबाड़ योजना के लिए स्वीकृत करने, और पर्वतीय क्षेत्रों की स्थानीय फसलों के सत्यापित बीजों के उपयोग की अनुमति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। साथ ही, केन्द्रपोषित बागवानी मिशन के मानकों में संशोधन, राष्ट्रीय मौनपालन मिशन के तहत योजनाओं की स्वीकृति, और उत्तराखंड में मौनपालन आधारित उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना हेतु प्रस्ताव स्वीकृत कराने का आग्रह भी किया गया।

मंत्री गणेश जोशी ने बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखंड राज्य की जलवायु और भूमि सगन्ध फसलों की खेती के लिए अनुकूल है। इन फसलों की खेती राज्य के विभिन्न हिस्सों में की जा रही है। राज्य में सगन्ध फसलों से लगभग 100 करोड़ का टर्नओवर प्राप्त हो रहा है। वर्तमान में लगभग 9.000 हेक्टेयर भूमि पर 28,000 से अधिक कृषकों द्वारा सगन्ध फसलों की खेती की जा रही है, सगन्ध फसलों के वृहद कृषिकरण हेतु महक क्रांति नीति” तैयार की गयी है जिसके अंतर्गत कुल 22750 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर राज्य के विभिन्न जनपदों मे 7 एरोमा वैलियों यथा टिमरू वैली 5150 हेक्टेयर, सिनेमन वैली 5200 हेक्टेयर, डेमस्क गुलाब वैली 2000 हेक्टेयर, लेमनग्रास वैली 2400 हेक्टेयर एवं मिंट वैली 8000 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर विकसित की जा रही है। वर्तमान में सगन्ध फसलों को औद्यानिकी फसलों के रूप में मान्यता न होने से केन्द्र सरकार की औद्यानिकी योजनाओं का लाभ सगन्ध कृषकों को प्राप्त नहीं हो रहा है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सगन्ध फसलों को औद्यानिकी फसलों के रूप में घोषित करने का केंद्रीय कृषि मंत्री से अनुरोध किया। ताकि सगन्ध फसलों के उत्पादन से जुड़े कृषकों को औद्यानिक योजनाओं का भी लाभ मिल सके।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड में 40% क्षेत्र में जैविक खेती की जा रही है। जैविक एवं प्राकृतिक खेती कर रहे किसानो को सामान्य अनुदान के अतिरिक्त रासायनिक कृषि करने वाले कृषकों की तुलना में 10-20 प्रतिशत अनुदान बड़ा दिया जाए। जिससे किसानों को प्रोत्साहन मिल सके, अधिक से अधिक किसान जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़ सके। मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में फार्म मशीनरी बैंक की कृषकों के मध्य मांग एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत, संतृप्त करने के लिये एकमुश्त पैकेज प्रदान किया जाय। साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं रेखीय विभागों में डिजीटल अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु एकमुश्त पैकेज प्रदान किया जाय।

मंत्री जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इन प्रयासों से उत्तराखंड के किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाई पर ले जाने में मददगार साबित होगा।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं की हुई स्वास्थ्य जांच

हरिद्वार में सीएम धामी का ट्रैक्टर शो बना किसानों के सम्मान का प्रतीक

गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं

युवाओं में तेजी से बढ़ रही बीमारियां

गुरु तेग बहादुर की 350वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत, युवाओं को दिया प्रेरणा संदेश

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress January 4, 2025 January 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का किया उद्घाटन  प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का किया उद्घाटन 
Next Article इस साल समय पर बर्फबारी होने से फूलों की घाटी में अच्छे फूल खिलने की उम्मीद इस साल समय पर बर्फबारी होने से फूलों की घाटी में अच्छे फूल खिलने की उम्मीद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं की हुई स्वास्थ्य जांच
चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं की हुई स्वास्थ्य जांच
उत्तराखंड June 9, 2025
11 साल में बदली देश की राजनीति की संस्कृति- जेपी नड्डा
11 साल में बदली देश की राजनीति की संस्कृति- जेपी नड्डा
देश-विदेश June 9, 2025
क्या आप भी हैं पेट की चर्बी से परेशान, तो घर पर इन दो योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा
क्या आप भी हैं पेट की चर्बी से परेशान, तो घर पर इन दो योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा
स्वास्थ्य June 9, 2025
भारत के बड़े शहर भू-धंसाव की चपेट में, खतरे में करोड़ों की आबादी
भारत के बड़े शहर भू-धंसाव की चपेट में, खतरे में करोड़ों की आबादी
देश-विदेश June 9, 2025
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • देवप्रयाग में कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन…
  • ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, समय से पहले बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे अल्लू अर्जुन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • 11 साल में बदली देश की राजनीति की संस्कृति- जेपी नड्डा
  • क्या आप भी हैं पेट की चर्बी से परेशान, तो घर पर इन दो योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?