By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: चारधाम में अवस्थापना सुविधाओं की दिशा में प्रयास किए जाएं- मुख्यमंत्री धामी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > चारधाम में अवस्थापना सुविधाओं की दिशा में प्रयास किए जाएं- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड

चारधाम में अवस्थापना सुविधाओं की दिशा में प्रयास किए जाएं- मुख्यमंत्री धामी

Janhitexpress
Last updated: 2024/12/20 at 10:36 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
चारधाम में अवस्थापना सुविधाओं की दिशा में प्रयास किए जाएं- मुख्यमंत्री धामी
SHARE

यात्रा प्राधिकरण बनाने की प्रक्रिया 30 जनवरी 2025 तक पूर्ण की जाएं

डिजिटल टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल करते हुए यात्रा पंजीकरण की व्यवस्था मजबूत की जाए

देहरादून। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के दृष्टिगत इनकी धारण क्षमता बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जाएं। उत्तराखण्ड की आगामी चारधाम यात्रा के सफल संचालन और सुगम बनाने के लिए अभी से पूरी तैयारियां की जाए। चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए यात्रा प्राधिकरण बनाने के लिए सभी प्रक्रियाएं 30 जनवरी, 2025 तक पूर्ण की जाएं। 15 जनवरी तक चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों और हितधारकों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए जाएं। तीर्थ पुरोहितों और स्टेक होल्डरों से सुझाव लेकर यात्रा प्रबंधन के लिए जो अच्छा हो सकता है, वह किया जाए। सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल करते हुए यात्रा पंजीकरण की व्यवस्था मजबूत की जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के इन चारों धामों की यात्रा राज्य के मान और सम्मान से जुड़ी यात्रा है। उन्होंने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रियों की हर प्रकार की सुविधा, यातायात प्रबंधन, अवस्थापना सुविधाओं के विकास के दृष्टिगत धामों की धारण क्षमता, यात्रा मार्गों पर विभिन्न व्यवस्थाओं और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अभी से पूरी तैयारियां की जाए। गत वर्ष चारधाम यात्रा में अत्यधिक श्रद्धालुओं का आगमन हुआ था।इसके बेहतर के लिए भी अभी से पूरी योजना बनाकर कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि चारधाम यात्रा मार्गों पर जिन स्थानों पर वाहनों को रोकने की व्यवस्था हो, उन स्थानों पर पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही होटल, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता और अन्य सभी मूलभूत आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि चारों धामों के आस-पास के पौराणिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किये जाएं। शीतकालीन यात्रा के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं बनने से चारधाम यात्रा के दौरान भी इससे व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य के इन चारों धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों के आस-पास के पौराणिक क्षेत्रों के विकास के साथ ही पंच बद्री और पंच केदार के महत्व के बारे में भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए और इनका सुनियोजित विकास भी किया जाए।

इस अवसर पर भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक के निदेशक प्रो. धीरज शर्मा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से गत वर्षों में चारधाम यात्रा के दौरान आई प्रमुख कठिनाइयों और उनके समाधान के लिए क्या उपाय किये जा सकते हैं? चारधाम यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन और पंजीकरण व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जानकारी दी।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, सचिव कुर्वे, विशेष कार्याधिकारी पर्यटन विभाग भाष्कर खुल्बे, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी अंशुमन उपस्थित थे।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

मुख्यमंत्री धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का किया लोकार्पण

महिलाओं को सशक्त नेतृत्व की दिशा देगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री धामी ने जलियांवाला बाग के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress December 20, 2024 December 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट
Next Article ‘बेबी जॉन’ में डबल रोल में नजर आएंगे वरुण धवन, नया पोस्टर आया सामने ‘बेबी जॉन’ में डबल रोल में नजर आएंगे वरुण धवन, नया पोस्टर आया सामने
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
उत्तराखंड April 13, 2026
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज
खेल April 13, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का किया लोकार्पण
उत्तराखंड April 13, 2026
महिलाओं को सशक्त नेतृत्व की दिशा देगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम- रेखा आर्या
महिलाओं को सशक्त नेतृत्व की दिशा देगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम- रेखा आर्या
उत्तराखंड April 13, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2026- राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज
  • मुख्यमंत्री धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का किया लोकार्पण
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?