By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मेले में योगदान देने वाले कर्मी और छात्र -छात्राओं का हुआ सम्मान
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > मेले में योगदान देने वाले कर्मी और छात्र -छात्राओं का हुआ सम्मान
उत्तराखंड

मेले में योगदान देने वाले कर्मी और छात्र -छात्राओं का हुआ सम्मान

Janhitexpress
Last updated: 2024/11/22 at 5:47 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
मेले में योगदान देने वाले कर्मी और छात्र -छात्राओं का हुआ सम्मान
SHARE

शहर क्षेत्र में 10 दिनों के अंदर होगा सड़कों का डामरीकरण

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन

श्रीनगर। जिले के श्रीनगर में स्थित आवास विकास मैदान में आयोजित सात दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर मेले में सहयोग करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व स्वयं सेवियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और अति विशिष्ट अतिथि पौड़ी विधायक राजकुमार पौरी व विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने सम्मानित किया।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथिगणो ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर को देश का सर्वोत्तम नगर निगम बनाया जाएगा। निगर निगम में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 500 करोड़ रूपये का बजट दिया जा रहा है। 10 दिनों के अंदर नगर क्षेत्र में सड़कों का डामरीकरण शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहर में विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड करने का निर्णय लिया गया है। नगर में अलकनंदा नदी किनारे जमा कूड़े को जल्द ट्रंचिंग ग्राउंड में भेजा जाएगा। कूड़ा हटाए जाने के बाद इस स्थान पर पार्क का निर्माण होगा। मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में नई डायलिसिस मशीन मंगवाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज के जल्द ही ह्दय रोग विशेषज्ञ की नियुक्त होगी।

उन्होंने बताया कि एनआईटी के सुमाड़ी परिसर के निर्माण के लिए 600 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। रामलीला मैदान के सौंदर्यकरण के लिए बजट की कमी नहीं होगी। कहा कि आवास विकास निगम की भूमि को उत्तराखंड सरकार को ट्रांसफर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र भेजा जा चुका है। कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेले के आयोजन पर सरकार का एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ है।

विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि हम देव भूमि के लोग है। हम नदी नाले, पेड़ पौधों की पूजा करते है। हमे अपनी बोली भाषा और रीति रिवाज को नहीं भूलना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी याद दिलाते है कि उत्तराखंड के लोग अपने में समर्थ है। वह अपनी बोली भाषा पर गर्व करें।

विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि आने वाले समय में बैकुंठ चतुर्दशी मेला देश का बहुत बड़ा मेला बनेगा। उन्होंने कीर्तिनगर ब्लॉक के बडियारगढ़ में महाविद्यालय की स्वीकृति मिलने पर मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी ने उनके अनुरोध पर कीर्तिनगर और देवप्रयाग में आस्था पथ के लिए 19 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

इस मौके पर नगर आयुक्त/उप जिलाधिकारी नुपूर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत व मातबर सिह रावत, जितेंद्र धीरवाण व जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट आदि मौजूद थे।

You Might Also Like

शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल

“सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल

मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन

33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी

कुमाऊँ में नशे पर बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 22, 2024 November 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जलवायु संकट अभी भी मुद्दा नहीं जलवायु संकट अभी भी मुद्दा नहीं
Next Article मंत्री रेखा आर्या ने सुनी सस्ता गल्ला राशन डीलर्स की समस्याएं मंत्री रेखा आर्या ने सुनी सस्ता गल्ला राशन डीलर्स की समस्याएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल
शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल
उत्तराखंड February 26, 2026
टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 
टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 
खेल February 26, 2026
“सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल
“सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखंड February 26, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन
उत्तराखंड February 26, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल
  • टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 
  • “सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?