By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: हमारी लोक संस्कृति एवं परंपरा देवभूमि की पहचान- मुख्यमंत्री धामी 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > हमारी लोक संस्कृति एवं परंपरा देवभूमि की पहचान- मुख्यमंत्री धामी 
उत्तराखंड

हमारी लोक संस्कृति एवं परंपरा देवभूमि की पहचान- मुख्यमंत्री धामी 

Janhitexpress
Last updated: 2024/11/12 at 10:56 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
हमारी लोक संस्कृति एवं परंपरा देवभूमि की पहचान- मुख्यमंत्री धामी 
SHARE

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दीं शुभकामनाएं 

बदरीनाथ धाम के परिक्रमा स्थल में जलाए जाएंगे 101 दीये 

हरिद्वार। पिछले कुछ वर्षों में काफी लोकप्रिय हो गए लोक पर्व इगास (बूढ़ी दिवाली) को लेकर पूरे उत्तराखंड में उत्साह है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों का अपने पैतृक गांवों में इगास मनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हमारी लोक संस्कृति एवं परंपरा देवभूमि की पहचान है। किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परंपरा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं। जिस तरह से संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बडे़ उत्साह से मना रहे हैं।

आजादी के अमृत काल में पंच प्रण के संकल्पों में से एक संकल्प यह है कि हम अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोग इगास पर्व पर अपनी परंपराओं के साथ अपने पैतृक गांवों से भी जुड़ सकें इसके लिये राज्य में इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की परंपरा शुरू की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की है।

बदरीनाथ धाम में देवउठनी एकादशी पर्व को लेकर पूजा-अर्चना की विशेष तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को शाम सात बजे बदरीनाथ धाम के परिक्रमा स्थल में 101 दीये जलाए जाएंगे। साथ ही श्रद्धालुओं की ओर से भी धाम परिसर में अन्य दीये जलाए जाएंगे। बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि दीपावली पर्व के साथ ही एकादशी पर्व पर बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा की जाती हैं। धाम के परिक्रमा स्थल में 101 दीये जलाए जाएंगे। सोमवार को 11369 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। अभी तक 13,71,222 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा अब अंतिम चरण में है। धाम में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनीं हुई है।

 

You Might Also Like

गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति

पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत

जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

मिड डे मील के हक से महरूम अल्पसंख्यक समाज के बच्चे

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 12, 2024 November 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article महाकुंभ 2025 के लिए योगी सरकार की हाईटेक सुरक्षा तैयारी, 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगी जल पुलिस और एनडीआरएफ महाकुंभ 2025 के लिए योगी सरकार की हाईटेक सुरक्षा तैयारी, 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगी जल पुलिस और एनडीआरएफ
Next Article ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के जवाब में छात्र आंदोलन का नया नारा – ‘न बटेंगे न हटेंगे’ ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के जवाब में छात्र आंदोलन का नया नारा – ‘न बटेंगे न हटेंगे’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति
गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति
crime उत्तराखंड October 14, 2026
पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत
पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत
उत्तराखंड October 14, 2026
जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
crime उत्तराखंड October 14, 2026
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
उत्तराखंड देश-विदेश October 14, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • गैंगस्टर गिरफ्तारी मामला, आईजी को भेजी गई इंस्पेक्टर राठौड़ के निलंबन की संस्तुति
  • पंचायत सदस्य उप चुनाव में नीना बेलवाल की शानदार जीत
  • जमीन की धोखाधडी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?