By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: कांग्रेस ने सीएम से की प्रमुख मुद्दों के हल की मांग 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > कांग्रेस ने सीएम से की प्रमुख मुद्दों के हल की मांग 
उत्तराखंड

कांग्रेस ने सीएम से की प्रमुख मुद्दों के हल की मांग 

Janhitexpress
Last updated: 2024/10/26 at 10:16 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
कांग्रेस ने सीएम से की प्रमुख मुद्दों के हल की मांग 
SHARE

सांप्रदायिक सौहार्द,छात्र संघ चुनाव,उपनल कर्मचारियों व अशासकीय महाविद्यालय से जुड़े मुद्दे उठाये

प्रमुख मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना

मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वाशन-धस्माना

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की चार ज्वलंत प्रमुख समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर लगातार बिगाड़े जा रहे सांप्रदायिक सौहार्द समेत अन्य मसले उठाये।

धस्माना ने छात्र संघ चुनाव,उपनल कर्मचारियों व अशासकीय महाविद्यालय से जुड़े मुद्दे के हल की मांग की।

धस्माना ने मुख्यमंत्री से कहा कि वे पूरे राज्य के सीएम हैं और राज्य में रहने वाले प्रत्येक नागरिक चाहे वो किसी धर्म जाति का हो उसकी सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है किंतु कुछ महीनों से राज्य के अलग अलग हिस्सों में कुछ शरारती तत्व प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में लगे हैं। उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग,श्रीनगर, देहरादून के मामलों का जिक्र करते हुए धस्माना ने सीएम से आग्रह किया कि वे राज्य के प्रशाशन व पुलिस को ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दें।

धस्माना ने सीएम से राज्य के अशासकीय महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव ना करवाए जाने के उच्च शिक्षा विभाग के फैसले पर पुनर्विचार करते हुए तत्काल छात्र संघ चुनाव करवाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों में छात्र संघ चुनाव ना करवाए जाने के निर्णय से भरी आक्रोश है और अगर चुनाव नहीं करवाए गए तो छात्रों का आक्रोश आंदोलन का रूप ले लेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने राज्य के 22 हजार से अधिक उपनल कर्मचारियों के संबंध में मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ राज्य सरकार अब बजाय रिव्यू पिटिशन दाखिल करने के इन कर्मचारियों के समायोजन के बारे में एक नीति बना कर उनको वरिष्ठता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से नियमित करे।

धस्माना ने कहा कि अधिकांश कर्मचारियों को उपनल के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में सेवा योगदान देते हुए पांच से बीस वर्ष का समय हो गया है अतः उनको नियमित कर सरकार एक बड़ा जनहित का फैसला ले कर श्रेय ले सकती है।

धस्माना ने राज्य के सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के साथ बरते जा रहे सौतेले व्यहवार पर मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि वर्ष 2019 से राज्य के समस्त अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में नियुक्ति पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है जिसके कारण डीएवी, डीबीएस,एमकेपी,एसजीआरआर,एमपीजी मसूरी जैसे महाविद्यालयों में शिक्षकों के सैकड़ों पद खाली पड़े हैं जिसके कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है और अनेक विभागों के बंद होने की नौबत आ गई है। धस्माना ने इस संबंध में बीस सूत्री मांग पत्र जिसमें विस्तार से अशासकीय महाविद्यालयों के साथ हो रहे भेद भाव पर प्रकाश डाला गया मुख्यमंत्री को सौंपा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धस्माना द्वारा उठाए गए मुद्दों को सुना और आश्वासन दिया कि राज्य में किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने छात्र संघ चुनाव व उपनल कर्मचारियों के मुद्दे पर भी सकारात्मक रुख व्यक्त किया और उच्च शिक्षा के मामलों में सौंपे गए ज्ञापन का परीक्षण करवा कर यथोचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

प्रमुख मांग-

1- राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द पर सख्ती से कदम उठाने की मांग।
2.छात्र संघ चुनाव संपन्न करवाए राज्य सरकार।
3.उपनल कर्मचारियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन की जगह उनके समायोजन के लिए नीति बनाई जाए ।
4.अशासकीय महाविद्यालयों के साथ सौतेला बर्ताव बंद हो और तत्काल नियुक्तियों पर लगी रोक हटाए सरकार।

You Might Also Like

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई- 125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी

खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या

मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की

पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत उत्तराखंड में 66 हजार से अधिक आवास स्वीकृत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 26, 2024 October 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मंत्री डॉ0 प्रेम चन्द अग्रवाल ने पुनर्गठन विभाग तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक मंत्री डॉ0 प्रेम चन्द अग्रवाल ने पुनर्गठन विभाग तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Next Article कई क्षेत्रों में युवाओं के लिए अवसर खोलेगा AI- राष्ट्रपति मुर्मू कई क्षेत्रों में युवाओं के लिए अवसर खोलेगा AI- राष्ट्रपति मुर्मू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

महिला प्रीमियर लीग 2026- आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब किया अपने नाम
महिला प्रीमियर लीग 2026- आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब किया अपने नाम
खेल February 6, 2026
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई- 125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई- 125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड February 6, 2026
सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
उत्तराखंड February 5, 2026
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • महिला प्रीमियर लीग 2026- आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब किया अपने नाम
  • एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई- 125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
  • सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?