By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: भाजपा चुनाव प्रबंधन की बैठक में नए रिकॉर्ड के साथ जीत का संकल्प
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > भाजपा चुनाव प्रबंधन की बैठक में नए रिकॉर्ड के साथ जीत का संकल्प
उत्तराखंड

भाजपा चुनाव प्रबंधन की बैठक में नए रिकॉर्ड के साथ जीत का संकल्प

Janhitexpress
Last updated: 2024/02/28 at 9:18 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
भाजपा चुनाव प्रबंधन की बैठक में नए रिकॉर्ड के साथ जीत का संकल्प
SHARE

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का कार्यक्रम अब 2 मार्च को होगा

विकास की नींव पर आज मोदी कर रहे बुलंद भारत का निर्माण- गौतम

देहरादून। नए रिकॉर्ड के साथ लगातार जीतने का संकल्प लेकर भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन की पहली बैठक संपन्न हुई । इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा, अटल बिहारी द्वारा रखी विकास की नींव पर आज पीएम मोदी बुलंद भारत का निर्माण कर रहे हैं। हमारी सरकारों ने इन 15 वर्षों में स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का काम किया गया है। अमृत काल की यह जीत 2047 के विकसित भारत की नींव रखने वाली होगी। प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में समिति के सभी 38 विभागों के प्रमुख एवं सह प्रमुखों के साथ पार्टी नेतृत्व द्वारा चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान अपने संबोधन में गौतम ने कहा कि पहले हम पहचान बनाने के लिए चुनाव लड़े, फिर दूसरे नंबर पर आने के लिए, उसके बाद जीतने के लिए और अब हमें नए रिकॉर्ड के साथ लगातार जीतने के लिए चुनाव लड रहे हैं । पीएम मोदी के इन नौ वर्षों के कार्यकाल में अनेकों ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। जो लोग धारा 370 हटाने पर तिरंगा उठाने वाला नहीं होगा कहते थे, वही तिरंगे के नीचे जन गण मन गाते दिखाई दिए। श्री राम मंदिर का निर्माण अरबों सनातनियों की कल्पना का साकार रूप है । जिस सऊदी अरब में जाने पर भारतीयों की तलाशी में किसी भी तरह की सनातनी पहचान मिलने पर प्रवेश रोक दिया जाता था, आज उसी सऊदी अरब में शानदार, भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, हमे सभी लोकसभा सीटों को 5 लाख से अधिक मतों से जीतने के लक्ष्य को पूरा करना है । हमारी सुनिश्चित करना है कि पर्वतीय क्षेत्रों के बूथों पर विगत चुनावों से न्यूनतम 10 फीसदी अधिक मत प्राप्त हों और मैदानी बूथों पर धारा 370 के अनुरूप पहले से 370 वोट अधिक मिले। उन्होंने कहा, लोक लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रबंध समिति के 38 विभागों में 103 सदस्यों की तरह ही लोकसभा और विधानसभा स्तर पर भी चुनाव प्रबंधन समितियां का शीघ्र गठन किया जाएगा।

समिति के सभी सदस्यों समन्वय के साथ काम करते हुए बूथ और पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग लेना है । उन्होंने लाभार्थी संपर्क अभियान, मातृ शक्ति एवं अन्य मोर्चों से जुड़े कार्यक्रमों की सफलता के लिए भी जुट जाने का आह्वाहन किया । उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को होने वाला राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का कार्यक्रम अब 2 मार्च को होगा जिसमे हल्द्वानी का कुमायूं कलस्टर सम्मेलन, रायवाला का चुनाव प्रबंधन की बैठक और देहरादून का प्रबुद्ध सम्मेलन पूर्ववृति रचना अनुशार होगा।

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने घोषणापत्र विभाग, विशेष संपर्क विभाग, लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम, मीडिया और सोशल मीडिया विभाग, महिला मोर्चा के 4,5,6 मार्च के कार्यक्रमों, युवा मोर्चा के कार्यक्रमों, नव मतदाताओं को प्रोत्साहित करने आदि तमाम कार्यक्रम पर अलग अलग चर्चा कर मार्गदर्शन दिया । इस दौरान लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला ने जानकारी दी कि लंबे रिसर्च के बाद देश के 25 करोड़ लाभार्थियों में से हमे उत्तराखंड में 9.5 लाख लाभार्थियों तक पहुंचना है । जिसको हमारे 22 हजार कार्यकर्ता 1 से 5 मार्च तक मोदी के पत्र, सेल्फी, स्टीकर और इस पूरी प्रक्रिया को सरल और नमो एप पर अपलोड करेंगे । बैठक चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि हमें पोलिंग मत प्रतिशत बढ़ने पर विशेष रूप से काम करना है ताकि रिकॉर्ड मत से जीतने के लक्ष्य को हर हालत में प्राप्त किया जाए।

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट के संचालन मे हुई इस बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, अज्येंद्र अजेय, श्रीमती आशा नौटियाल राकेश गिरी समीर आर्य श्रीमती नेहा जोशी श्रीमती दीप्ति रावत, सौरभ थपलियाल, विनोद सुयाल, राजेंद्र नेगी, चंदन बिष्ट, मानिक निधि शर्मा, नवीन ठाकुर, अजीत नेगी, डाक्टर देवेंद्र भसीन, अभिमन्यु कुमार, करुण दत्ता, कुलदीप रावत समेत अन्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल हुए ।

You Might Also Like

सीएम धामी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

बालिकाएं नंदा–सुनंदा देवियों के समान हैं और उन्हें योग्य बनाना ही सच्ची वंदना है- डीएम

देहरादून पहुंचे केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया आमवाला तरला आवासीय योजना का स्थलीय निरीक्षण

दादियों-नानियों को समर्पित होगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस- रेखा आर्या

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 28, 2024 February 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पैसिव स्मोकिंग से शरीर को होती हैं कई हानियां, सिगरेट पीने वालों से बनाएं दूरी पैसिव स्मोकिंग से शरीर को होती हैं कई हानियां, सिगरेट पीने वालों से बनाएं दूरी
Next Article मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर शेयर की स्टनिंग तस्वीरें, दीवाने हुए फैंस मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर शेयर की स्टनिंग तस्वीरें, दीवाने हुए फैंस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रोजाना एक कीवी का सेवन, सेहत को मिलते हैं कई बड़े फायदे
रोजाना एक कीवी का सेवन, सेहत को मिलते हैं कई बड़े फायदे
स्वास्थ्य February 14, 2026
सीएम धामी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड February 14, 2026
सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘ओ रोमियो’, जानिए फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन
सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘ओ रोमियो’, जानिए फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन
मनोरंजन February 14, 2026
बालिकाएं नंदा–सुनंदा देवियों के समान हैं और उन्हें योग्य बनाना ही सच्ची वंदना है- डीएम
बालिकाएं नंदा–सुनंदा देवियों के समान हैं और उन्हें योग्य बनाना ही सच्ची वंदना है- डीएम
उत्तराखंड February 14, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • रोजाना एक कीवी का सेवन, सेहत को मिलते हैं कई बड़े फायदे
  • सीएम धामी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
  • सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘ओ रोमियो’, जानिए फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?