By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है प्रून का जूस, मिलते हैं ये प्रमुख लाभ
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > स्वास्थ्य > सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है प्रून का जूस, मिलते हैं ये प्रमुख लाभ
स्वास्थ्य

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है प्रून का जूस, मिलते हैं ये प्रमुख लाभ

Janhitexpress
Last updated: 2024/09/25 at 8:50 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है प्रून का जूस, मिलते हैं ये प्रमुख लाभ
SHARE

हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिन्हें हम अलग-अलग तरह के जूस के जरिए हासिल कर सकते हैं। इन्हीं पौष्टिक जूस में से एक है प्रून का जूस, जिसे सूखे हुए आलूबुखारे से बनाया जाता है। इससे बने जूस को कब्ज के इलाज के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है और यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।डाइट में प्रून का जूस शामिल करके आपको ये 5 मुख्य लाभ मिलेंगे।

कब्ज से दिलाता है निजात
कब्ज की समस्या के इलाज के लिए बच्चों और बड़ों दोनों को प्रून का जूस पीना चाहिए। यह एक तरह का लैक्सेटिव होता है, जो पाचन क्रिया को सुधार सकता है।इस जूस के सेवन से मल त्याग में आसानी होती है और पेट में होने वाली ऐंठन से छुटकारा मिल जाता है। प्रून के जूस में सोर्बिटोल, पेक्टिन और पॉलीफेनोल नामक तत्व होते हैं, जिनकी मदद से पेट साफ हो जाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को करता है मजबूत
अगर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आज ही खान-पान में प्रून का जूस शामिल करें।इसमें मौजूद विटामिन-सी के कारण यह जूस प्रतिरक्षा प्रणाली को दुरुस्त करने में कामयाब हो पाता है।रोजाना यह जूस पीने से आप बीमारियों से लड़ सकेंगे और अपने शरीर को उनसे सुरक्षित भी रख सकेंगे।प्रून के जूस में पाए जाने वाला तांबा और पौधों के यौगिक भी स्वास्थ्य का समर्थन कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर को करता है कम
प्रून के जूस में पोटैशियम मौजूद होता है, जो शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।एक अध्ययन में पाया गया था कि जो लोग रोज सुबह एक गिलास प्रून का जूस पीते हैं, उनमें पानी पीने वालों की तुलना में ब्लड प्रेशर का स्तर कम होता है।हालांकि, हृदय रोग या किडनी की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इस जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
प्रून का खट्टा-मीठा जूस हमारी हड्डियों को प्राकृतिक तरीके से मजबूत बना सकता है। इसमें बोरोन नामक यौगिक पाया जाता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज में मदद कर सकता है।बता दें कि ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसके कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं या टूट जाती हैं। कई अध्ययनों से पता चला है कि यह जूस हड्डियों के घनत्व को बनाए रखता है।

कोलेस्ट्रॉल घटाने में कारगर
धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के जमा होने से प्लाक बनता है, जो धमनियों की सिकुडऩ का कारण बन सकता है।अगर सही समय पर इसका उपचार न किया जाए, तो यह स्थिति हार्ट फेलियर, स्ट्रोक और दिल के दौरे का कारण बन सकती है।ऐसे में आप कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकने के लिए प्रून का जूस पीएं। कई अध्ययनों से खुलासा हुआ है कि यह जूस बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावी तरीके से कम कर सकता है।

You Might Also Like

मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए क्या खाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह

क्या आपका बच्चा भी लेता है खर्राटे? तो ना करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत

क्या लो ब्लड शुगर हाई ब्लड शुगर से ज्यादा खतरनाक है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

क्या तेजी से वजन घटना कैंसर का संकेत हो सकता है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

बदलते मौसम का असर- सर्दी-खांसी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी, जानिए खुद को कैसे रखें सुरक्षित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress September 25, 2024 September 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विजिलेंस ने 68 भ्रष्टाचारियों को भेजा जेल विजिलेंस ने 68 भ्रष्टाचारियों को भेजा जेल
Next Article गौरीकुंड के समीप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों को किया रेस्क्यू, एक की तलाश जारी  गौरीकुंड के समीप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों को किया रेस्क्यू, एक की तलाश जारी 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल
शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल
उत्तराखंड February 26, 2026
टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 
टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 
खेल February 26, 2026
“सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल
“सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखंड February 26, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन
उत्तराखंड February 26, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल
  • टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 
  • “सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?