By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: जनता दर्शन में 176 शिकायतें दर्ज, डीएम ने कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > जनता दर्शन में 176 शिकायतें दर्ज, डीएम ने कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण
उत्तराखंड

जनता दर्शन में 176 शिकायतें दर्ज, डीएम ने कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण

Janhitexpress
Last updated: 2025/12/09 at 6:03 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
जनता दर्शन में 176 शिकायतें दर्ज, डीएम ने कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण
SHARE

बुजुर्गों के साथ धोखाधड़ी के मामले में जांच के आदेश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। घरेलू विवाद, भूमि सीमांकन, ऋण माफी, आर्थिक सहायता, भरण-पोषण और प्रमाण पत्र से जुड़े कुल 176 प्रकरण दर्ज किए गए। कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष शिकायतों पर संबंधित विभागों को त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बुजुर्गों से धोखाधड़ी के मामलों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

जनता दर्शन में बुजुर्गों से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए—

93 वर्षीय प्रेम सिंह ने अपनी बेटी पर बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकालकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। डीएम ने लीड बैंक अधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगी।

मुन्नी देवी के मामले में, जहां छोटे बेटे ने धोखे से वसीयत बनवाकर संपत्ति हड़पने का प्रयास किया, डीएम ने भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज करने और वसीयत की विधिक जांच कराने के निर्देश दिए।

लता त्यागी की बहू द्वारा घर पर कब्जा करने की शिकायत पर भी भरण-पोषण अधिनियम में वाद दर्ज कराया गया।

दुर्गा नगर निवासी राधा के घर पर फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से कब्जे की शिकायत में डीएम ने एडीएम को सब-रजिस्ट्रार से रिपोर्ट तलब करने को कहा।

दिव्यांगजन, विधवाओं और वृद्धों को तुरंत राहत

करंट से पति की मौत के बाद लिए गए 5 लाख के ऋण पर राहत हेतु नेहा की शिकायत पर लीड बैंक अधिकारी को जांच के आदेश।

वकील साहनी (80% दिव्यांग) की पेंशन मौके पर ही स्वीकृत की गई।

70 वर्षीय इंदु राजवंशी का आय प्रमाण पत्र तुरंत तैयार कर पेंशन हेतु भेजा गया।

पिंकी देवी और एकादशी देवी की आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों पर एसडीएम को जांच सौंप दी गई।

सर्वेश और माहेश्वरी देवी की प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी मांगों को जांचार्थ अग्रसारित किया गया।

नर्सिंग छात्रा सपना के आर्थिक सहायता प्रकरण में डीपीओ को तथ्य जांचने के निर्देश।

दिव्यांग रेखा देवी की बेटी के विवाह सहायता और दिव्यांग प्रमाणपत्र निर्माण के लिए क्लेक्ट्रेट को जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए गए।

आपदा, परिवहन, अतिक्रमण और अवैध निर्माण के मामलों पर भी कार्रवाई

अठूरवाला निवासी अनीता चौहान का आपदा में ध्वस्त मकान—एडीएम और निदेशक टीडीसी को त्वरित कार्रवाई का आदेश।

भानियावाला–जौली–थानों मार्ग पर बस सेवा शुरू न होने पर एडीएम से रिपोर्ट तलब।

थानों क्षेत्र में अवैध मस्जिद और मदरसा निर्माण की शिकायत में एडीएम को जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

फलदार व हरे पेड़ों की अवैध कटान मामले में एडीएम को जांच करने को कहा।

जोलियो क्षेत्र में ग्राम समाज/वन पंचायत भूमि पर अवैध कब्जे पर तहसीलदार को कार्रवाई के आदेश।

झाझरा में झुग्गी-झोपड़ी द्वारा किए गए अतिक्रमण की जांच के निर्देश।

कारगी ग्रांट में ग्राम समाज भूमि पर अवैध कब्जा हटाने हेतु अपर नगर आयुक्त को निर्देश।

दारागाड़–कथियान मोटर मार्ग पर लोनिवि की अनियमितताओं और अतिक्रमण की संयुक्त जांच रिपोर्ट एसडीएम चकराता व अधिशासी अभियंता से मांगी गई।

सुन्दरवाला निवासी ओमकार शर्मा के घर के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन हटाने की मांग पर अधिशासी अभियंता को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश।

चोरी और आपदा से संबंधित शिकायतें भी सुनी गईं

पुनीत अग्रवाल के घर से चोरी हुए आभूषण व नकदी की बरामदगी पर डीएम ने सीओ पुलिस को स्वयं मामले की समीक्षा कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

इकबाल, शाहिद, फहीम, फुरकाना, खुर्शीद अहमद सहित कई लोगों ने अतिवृष्टि से मकान क्षतिग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता की मांग रखी।

जनता दर्शन में मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम, परियोजना निदेशक, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन

33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी

कुमाऊँ में नशे पर बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद

सहकारी मेलों में 500 से अधिक महिला समूहों ने अपने उत्पाद बेचकर कमाया अच्छा मुनाफा- डाॅ. धन सिंह

आगामी बजट बैठक में यात्री सुविधाओं हेतु बजट प्रावधान किये जायेंगे- हेमंत द्विवेदी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress December 9, 2025 December 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रायवाला थाने में महिला आयोग का निरीक्षण, महिलाओं की सुरक्षा को गंभीरता से लेने के निर्देश रायवाला थाने में महिला आयोग का निरीक्षण, महिलाओं की सुरक्षा को गंभीरता से लेने के निर्देश
Next Article ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने चार दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने चार दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन
उत्तराखंड February 26, 2026
एनसीईआरटी विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने किताब की सभी कॉपियां जब्त करने के दिए आदेश
एनसीईआरटी विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने किताब की सभी कॉपियां जब्त करने के दिए आदेश
देश-विदेश February 26, 2026
मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए क्या खाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह
मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए क्या खाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह
स्वास्थ्य February 26, 2026
33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी
33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी
उत्तराखंड February 26, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन
  • एनसीईआरटी विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने किताब की सभी कॉपियां जब्त करने के दिए आदेश
  • मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए क्या खाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?